Salman Khan: सलमान खान ने चेतावनी दी है कि वे उन पैपराजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, जो अभिनेत्रियों की मर्ज़ी के बिना पीछे से उनकी तस्वीरें लेते रहते हैं। अभिनेता ने बिग बॉस 20 में यह ऐलान तब किया जब नेहा धूपिया ने इस चलन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी पिछली चेतावनी के बावजूद फोटोग्राफर ऐसा करते रहे हैं।
सलमान ने यह भी कहा कि कुछ सेलिब्रिटी पैपराजी को बुलाते हैं और ऐसी तस्वीरें लेने के लिए उन्हें पैसे देते हैं। जबकि कुछ लोग इस चलन से असहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफरों को उस व्यक्ति की इच्छा का सम्मान करना चाहिए जिसकी तस्वीर ली जा रही है।
सलमान खान ने पैपराजी को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
सलमान ने कहा कि कुछ सेलेब्रिटीज ऐसी तस्वीरों से सहज होते हैं, जबकि कुछ ने साफ तौर पर उन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फोटोग्राफरों से आग्रह किया कि वे इस फर्क को समझें और लोगों की निजी सीमाओं का सम्मान करें। कुछ महिलाएं और पुरुष ऐसे भी हैं जो उन्हें बुलाते हैं, उन्हें पैसे देते हैं और उनसे ऐसा करने के लिए कहते हैं। तो वे भी क्या करें?"
एक्टर ने आगे कहा- जिन्हें चाहिए...वे करवाएं भाई। जिन्हें नहीं चाहिए उन्हें मत छेड़ो। सलमान खान ने कहा कि जब कोई व्यक्ति असहज महसूस करें तो फोटोग्राफरों को ऐसी तस्वीरें नहीं लेनी चाहिए। सलमान ने सीधे नेहा से भी बात की और कहा कि जब एक्ट्रेस कुछ खास तस्वीरें न लेने के लिए कहें तो फोटोग्राफर्स को उनकी बात गंभीरता से लेनी चाहिए।
सलमान का कहना है कि पैपराजी ऐसी और तस्वीरें ले रहे हैं
सलमान ने कहा कि शो पर अपनी पिछली बातों के बावजूद पैपराजी ने ऐसा करना और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी चेतावनी को मजाक समझ रहे थे और दावा किया कि इसमें बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "अब वे और भी ज्यादा ऐसा करने लगे हैं। लेकिन मैं इस पर कड़ा रुख अपनाऊंगा। उन्होंने आगे कहा- उन्हें लगता है कि अभी यह मजाक है। कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी ऐसा कर रहे हैं। मैं पूरी सख्त से कार्रवाई करूंगा।"
नेहा ने एक बड़े प्लेटफॉर्म पर यह मुद्दा उठाने के लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया। उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई जब एक्टर ने उन फोटोग्राफर्स को फिर से चेतावनी दी जो ऐसी तस्वीरों पर एक्ट्रेस की आपत्तियों को नज़रअंदाज़ करते हैं।
सलमान खान ने इस मुद्दे पर पहले क्या कहा था?
सलमान खान ने सितंबर 2026 में बिग बॉस 20 के एक एपिसोड के दौरान पैपराज़ी (paps) से जुड़े विवाद पर बात की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि फ़ोटोग्राफ़र जान-बूझकर अभिनेत्रियों की जांघों पर फ़ोकस करके या पीछे से उनकी तस्वीरें क्यों लेते हैं, खासकर तब जब महिलाओं ने ऐसे शॉट्स के लिए सहमति नहीं दी हो।
इस चलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- फिर वे जो पीछे से एक शॉट लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता? हो सकता है कुछ ऐसी हों जो कहें कि ठीक है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उन महिलाओं का क्या जिन्हें यह पसंद नहीं है?"
एक्टर ने नेहा के ऐसे फोटोग्राफी के खिलाफ पहले लिए गए स्टैंड और सई मांजरेकर व अपनी भतीजी से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने उन महिलाओं से अपील की जो इन तस्वीरों से असहज महसूस करती हैं कि वे आवाज उठाएं और अपनी सीमाओं (boundaries) की रक्षा करें।