Get App

Salman Khan: 'जिनको चाहिए वो करो', सलमान खान ने बोले- कुछ अभिनेत्रियां पैपराजी को बैकसाइड फोटो लेने के देती हैं पैसे

Salman Khan: सलमान खान ने दावा किया है कि कुछ अभिनेत्रियां पैपराजी को अपनी बैक बॉडी की तस्वीरें लेने के लिए पैसे देती हैं। एक्टर का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 11, 2026 पर 11:59 AM
Salman Khan: 'जिनको चाहिए वो करो', सलमान खान ने बोले- कुछ अभिनेत्रियां पैपराजी को बैकसाइड फोटो लेने के देती हैं पैसे
एक्टर ने नेहा के ऐसे फोटोग्राफी के खिलाफ पहले लिए गए स्टैंड और सई मांजरेकर व अपनी भतीजी से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया।

Salman Khan: सलमान खान ने चेतावनी दी है कि वे उन पैपराजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, जो अभिनेत्रियों की मर्ज़ी के बिना पीछे से उनकी तस्वीरें लेते रहते हैं। अभिनेता ने बिग बॉस 20 में यह ऐलान तब किया जब नेहा धूपिया ने इस चलन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी पिछली चेतावनी के बावजूद फोटोग्राफर ऐसा करते रहे हैं।

सलमान ने यह भी कहा कि कुछ सेलिब्रिटी पैपराजी को बुलाते हैं और ऐसी तस्वीरें लेने के लिए उन्हें पैसे देते हैं। जबकि कुछ लोग इस चलन से असहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफरों को उस व्यक्ति की इच्छा का सम्मान करना चाहिए जिसकी तस्वीर ली जा रही है।

सलमान खान ने पैपराजी को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

सलमान ने कहा कि कुछ सेलेब्रिटीज ऐसी तस्वीरों से सहज होते हैं, जबकि कुछ ने साफ तौर पर उन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फोटोग्राफरों से आग्रह किया कि वे इस फर्क को समझें और लोगों की निजी सीमाओं का सम्मान करें। कुछ महिलाएं और पुरुष ऐसे भी हैं जो उन्हें बुलाते हैं, उन्हें पैसे देते हैं और उनसे ऐसा करने के लिए कहते हैं। तो वे भी क्या करें?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें