Salman Khan: सलमान खान के हाथ लगा जैकपॉट, 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस बड़े प्रोजेक्ट में आएंगे नजर!

Salman Khan: सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान'को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। क्या है ये खुशखबरी चलिए बताते हैं।

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Salman Khan: 'सिकंदर' के बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद सलमान खान फूंक-फूंकर कदम आगे बढ़ा रहे हैं। खबर है कि अपूर्वा लाखिया की 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद अब सलमान खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। एक्टर मलयालम डायरेक्ट महेश नारायणन की नेक्स्ट मूवी में नजर आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के हाथ मलयालम डायरेक्टर महेश नारायणन का नया प्रोजेक्ट लगा है। निर्देशक ने भाईजान के साथ 4 से 5 मीटिंग की है। सलमान खान ने महेश नारायणन के साथ पीरियड थ्रिलर पर काम करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। बता दें कि फिल्म 1970 से लेकर 1990 के दौर को दर्शाती नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। इस समय सलमान खान अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर फिल्में करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

इस समय सलमान खान फिल्म 'गलवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को धमाकेदार एक्शन मोड में देख जाएगा, जिसके लिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी के लिए मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। पिछली बार सलमान खान को फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।


वहीं सलमान खान जल्द ही बिग बॉस 19 के साथ छोटे पर्दे पर भी वापसी करने वाले हैं। बिग बॉस 19 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए इस बार शो बिल्कुल नए पैटर्न में आ रहा है। इस बार सीजन 19 में बिग बॉस की दुनिया और भी दिलचस्प बनने वाली है। इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को जियोसिनेमा पर रात 9 बजे होगा। शो कलर्स चैनल पर स्ट्रीम होगा।

Javed Akhtar: 'शोले एक ग्रेट फिल्म नहीं है...', मूवी को शोशा बताने वालों को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।