₹10000 करोड़ मेरे होने चाहिए...', संजय कपूर की मां ने प्रिया सचदेव की वसीयत को फर्जी बता, कर दी ये डिमांड

Sunjay Kapur Property Case: सुनवाई के दौरान संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी इस वसीयत पर आपत्ति जताई। कोर्ट में उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा आज मुझे बेघर छोड़ गया? मैं 80 साल की हूं। आज मेरे पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति तो मेरी होनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संजय कपूर से शादी के तीन महीने के भीतर पूरी संपत्ति प्रिया सचदेव को कैसे ट्रांसफर हो गई

अपडेटेड Sep 10, 2025 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
सुनवाई के दौरान संजय कपूर की मां रानी कपूर ने प्रिया सचदेव की वसीयत पर आपत्ति जताई

Rani Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान राज ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। बुधवार को जस्टिस ज्योति सिंह की अदालत में दायर की गई याचिका में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथित तौर पर एक फर्जी वसीयत के जरिए पूरी संपत्ति अपने नाम कर ली है। वहीं  संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी प्रिया सचदेव पर कई सवाल खड़े किए हैं। आइए आपको बताते हैं क्या कहा है उन्होंने।

क्या है बच्चों का आरोप?

समायरा ने यह केस अपनी मां करिश्मा कपूर के जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए दायर किया है, जबकि नाबालिग कियान का प्रतिनिधित्व भी उनकी मां ने कानूनी अभिभावक के तौर पर किया है। याचिका में बच्चों ने दावा किया है कि उनके पिता या प्रिया सचदेव ने कभी भी इस तरह की किसी वसीयत का जिक्र नहीं किया। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रिया सचदेव का व्यवहार 'बिना किसी शक के' यह साबित करता है कि वसीयत फर्जी है।


संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी लगाए गंभीर आरोप

सुनवाई के दौरान संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी इस वसीयत पर आपत्ति जताई। कोर्ट में उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा आज मुझे बेघर छोड़ गया? मैं 80 साल की हूं। आज मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैंने कम से कम 15 ईमेल वसीयत और दस्तावेजों के बारे में पूछते हुए लिखे, लेकिन एक भी शब्द साझा नहीं किया गया। मुझसे कहा गया कि मेरे ईमेल के साथ छेड़छाड़ की गई है। यहां कुछ बेहद गलत हुआ है।' उन्होंने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति तो मेरी होनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संजय कपूर से शादी के तीन महीने के भीतर पूरी संपत्ति प्रिया सचदेव को कैसे ट्रांसफर हो गई।

कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया कपूर को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर के लिए तय की। कोर्ट ने आदेश दिया, 'प्रतिवादी 1 (प्रिया) दो हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करें और उसके बाद एक हफ्ते में रीजॉइंडर दें। जवाब के साथ प्रतिवादी 1 उन सभी चल और अचल संपत्तियों की ब्योरा भी दायर करेंगी जिनकी जानकारी उन्हें है। संपत्तियों की घोषणा 12 जून तक की जाएगी।'

संपत्ति के बटवारें पर किसे मिलेगा हिस्सा?

बता दें दें कि संजय कपूर की संपत्ति का मामला तब और सुर्खियों में आया, जब उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों ने भी इस पर अपना दावा पेश कर दिए। संजय कपूर की संपत्ति पर पहले से ही उनकी मां, बहनें और वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव अपना-अपना दावा कर रही हैं। कानूनी जानकारों के मुताबिक, हिंदू उत्तराधिकार नियम के तहत अगर यह वसीयत फर्जी साबित होती है, तो संजय कपूर की पूरी संपत्ति क्लास-वन वारिसों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी। इन वारिसों में उनकी वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव, मां रानी कपूर और बच्चे समायरा, कियान और अजैरियस शामिल हैं।

Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: Sep 10, 2025 3:48 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।