एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने पति राज निदिमोरु के साथ पुर्तगाल के लिस्बन में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में 1 दिसंबर, 2025 को ये कपल शादी के बंधन में बंधा था। सामंथा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पति राज निदिमोरू के साथ हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में राज और सामंथा घूमते-फिरते, लोकल खाना खाते और शहर की खूबसूरती का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कपल की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस को भी ये फोटो काफी पसंद आ रही है।
पुर्तगाल यात्रा के दौरान सामंथा रूथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरू ने कई मशहूर जगहों की सैर की है। दोनों फातिमा के सैंक्चुअरी में स्थित बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द रोजरी, पादराओ डॉस डेस्कोब्रिमेंटोस और आर्को दा रुआ ऑगस्टा जैसे फेमस जगहों पर घूम रहे हैं।
सामंथा ने शेयर किया पोस्ट
शेयर की गई तस्वीरों में कहीं राज बड़े से चॉकलेट डोनट को देखते नजर आ रहे हैं, तो कहीं सामंथा शांत अंदाज में शहर के खूबसूरत नजारों का आनंद लेती दिख रही हैं। तस्वीरों में डेजर्ट की एक खूबसूरत प्लेट भी दिखाई देती है, वहीं कुछ कैंडिड पलों में सामंथा रूथ प्रभु गुलाबी बीनी पहने बेहद सुकून भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने एक छोटा लेकिन इमोशनल कैप्शन में लिखा, “दिसंबर कैसा जा रहा है।”
फैंस ने किया कमेंट
सामंथा के इस पोस्ट पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कितनी प्यारी लग रही है,” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आखिरकार वह खुश है और उसे सुकून मिल गया है।”
कब हुई थी शादी
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में शादी की थी। सामंथा ने बिना किसी पहले इशारे या घोषणा के सीधे इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको सरप्राइज कर दिया। तस्वीरें सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि इस जोड़ी ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन 2024 की शुरुआत से ही दोनों को कई इंडस्ट्री इवेंट्स में साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी।
साथ काम कर चुके हैं सामंथा-राज
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू पहले साथ काम कर चुके हैं। दोनों द फैमिली मैन सीजन 2 और सिटाडेल: हनी बनी जैसे प्राइम वीडियो प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं, जहां सामंथा ने अहम किरदार निभाए थे और राज निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ये दोनों की दूसरी शादी है। सामंथा रूथ प्रभु की पहले 2017 से 2021 तक अभिनेता नागा चैतन्य से शादी रही थी, जबकि राज निदिमोरू इससे पहले श्यामाली डे के साथ शादीशुदा थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।