Samay Raina: KBC में इमेज बनाने के लिए बोला झूठ, अब समय रैना ने खोली पूरी पोल

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना हाल ही में अपने शो Still Alive के साथ लौटे और इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को रोस्ट किया। समय ने खुलासा किया कि KBC में उन्होंने अपनी दादी को लेकर झूठ बोला था। साथ ही मज़ाक में बताया कि न्यूज में देखकर अमिताभ बच्चन को बड़ा झटका लगा होगा

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
Samay Raina: समय रैना ने हिंट दिया कि इंडियाज गॉट लेटेंट  का दूसरा सीजन जल्द यूट्यूब पर आएगा।

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट एक विवादित एपिसोड की वजह से चर्चा में आ गया था, जहां पैरेंट्स पर की गई टिप्पणी ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें अपने सभी वीडियो यूट्यूब से हटाने पड़े और शो को भी बंद करना पड़ा। इस घटना के बाद समय रैना कुछ समय तक शांत रहे, लेकिन अब उन्होंने जोरदार वापसी की है।

अपने नए स्पेशल सेगमेंट Still Alive के साथ वो फिर से दर्शकों के सामने आए हैं। ये सेगमेंट आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। समय रैना अपने अलग अंदाज और बेबाक कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, और इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

Still Alive: हंसी और खुलासों का मेला


इस नए सेगमेंट में समय रैना ने खुलकर बात की— इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद से लेकर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) तक। उन्होंने अमिताभ बच्चन को भी रोस्ट किया और बताया कि उन्होंने KBC में झूठ भी बोला।

KBC में झूठ बोला

समय रैना ने बताया कि KBC में उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा था कि उनकी दादी मेगास्टार की बड़ी फैन थीं, जबकि ये सच नहीं था। उन्होंने ये माहौल के हिसाब से कहा ताकि शो में सही इमेज बनी रहे। उन्होंने कहा:

"दादी मर गई हैं मेरी। 7 साल हो गए। बस माहौल में फिट होने के लिए मैंने कहा कि आपकी बहुत बड़ी फैन हैं।"

अमिताभ बच्चन पर जोक

समय रैना ने बताया कि हॉट सीट पर बैठते ही उनके दिमाग में उल्टे-सीधे विचार आए, पर उन्होंने खुद पर काबू रखा। उन्होंने सोचा कि अगर वो यहां क्लीन दिखेंगे तो लोग उन्हें वर्सेटाइल क्रिएटर मानेंगे।

"सर, आपने इतना पोलियो का एड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए?" यह जोक उन्होंने सोचा, लेकिन नहीं बोला।

सोशल मीडिया पर अमिताभ की प्रतिक्रिया का अंदाजा

समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अमिताभ जी ने ट्विटर पर उन्हें देखा होगा और सोचा होगा कि “कुछ बड़ा तीर मारा है इसने।” समय ने इमेजिन किया कि उनके शो के बाद अमिताभ सर के घर में जैसे खून की उल्टियां चली हों।

IGT विवाद: यूट्यूबर्स भी फंसे

समय रैना ने हिंट दिया कि इंडियाज गॉट लेटेंट  का दूसरा सीजन जल्द यूट्यूब पर आएगा। पिछली बार 8 फरवरी 2025 को उनके शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी समेत कई यूट्यूबर्स पर अश्लील बातें फैलाने के आरोप लगे थे। यही कारण था कि बवाल मचा, एफआईआर दर्ज हुई और समय रैना को समन मिला।

Tumbbad 2 का बड़ा धमाका, रोमांचक मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की शूटिंग का हुआ आगाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।