Sameera Reddy: 'मैं सेफ नहीं बल्कि निडर होकर कमबैक करना चाहती थीं...', 'आखिरी सवाल' से अपनी वापसी को लेकर समीरा रेड्डी ने किया बड़ा खुलासा

Sameera Reddy: संजय दत्त की फ़िल्म 'आख़िरी सवाल' RSS के इतिहास और कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब देनें आ रही है। इस फिल्म के साथ समीरा रेड्डी 13 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही है। उन्होंने फिल्म के चुनाव और अपने कमबैक को लेकर खुलकर बात की है।

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 10:58 AM
Story continues below Advertisement
समीरा रेड्डी ने कहा कि RSS के बारे में मेरी समझ काफी कम थी। ज़्यादातर आधी-अधूरी जानकारी थी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझे जो पता है वैसा तो कुछ है ही नहीं....

Sameera Reddy: संजय दत्त की फ़िल्म 'आख़िरी सवाल' उन आने वाली फ़िल्मों में से एक है, जो रिलीज़ से पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। फ़िल्म के मेकर्स ने हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास की एक झलक दिखाई गई है। इस फ़िल्म के साथ समीरा रेड्डी भी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं, और उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के बारे में बात भी की है।

समीरा रेड्डी ने 'आखरी सवाल' के साथ अपने कमबैक को निडर कहा है। उन्होंने कहा, "मैं फिल्मों में इसलिए वापस नहीं आई कि बस सेफ प्लेस बना सकूं। मैं निडर होकर कमबैक करना चाहती थी। 'आखरी सवाल' बिल्कुल भी आसान नहीं है। RSS के बारे में मेरी समझ काफी कम थी। ज़्यादातर आधी-अधूरी जानकारी थी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरी जानकारी में कितनी कमियां थीं।

एक्ट्रेस ने कहा कि यह एहसास मेरे साथ रहा। यह कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो आपको तसल्ली दे...यह आपको बेचैन करती है, आपकी मान्यताओं को चुनौती देती है, और आपको उन चीज़ों पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करती है, जिन्हें आपने हमेशा से सच माना है। मैं चाहती थी कि मेरी वापसी किसी निडर चीज़ को लीड करे, कुछ ऐसा जो बहस छेड़ दे, और यह फिल्म ठीक यही करती है।


'आखिरी सवाल' का निर्देशन नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म निर्माता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास पर आधारित है, जिसकी स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। फिल्म एक ऐसी महत्वपूर्ण बैठक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने घटनाओं की दिशा को प्रभावित किया था; साथ ही यह सेवा के विषयों और भारत के सामाजिक-राजनीतिक घटनाओं के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डालती है। संजय दत्त के अलावा, इस फिल्म में अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा भी नज़र आएंगे। इसका निर्देशन नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म निर्माता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जो अपनी मराठी फिल्म 'पिकासो' के लिए जाने जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।