Fatima Sana Shaikh: 'उसने मुझे छुआ फिर...', एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने शेयर किया ये डरावना एक्सपीरियंस

Fatima Sana Shaikh: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक हैरान करने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार किसी ने उन्हें पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। यह अनुभव उनके लिए इतना गहरा था कि आज भी वह उसे नहीं भूल पाई हैं

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 11:40 PM
Story continues below Advertisement
फातिमा ने उस घटना का जिक्र किया, जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला

Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक बेहद ही हैरान कर देना वाला अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। हाउटरफ्लाई से बातचीत में फातिमा ने उस घटना का जिक्र किया, जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। उन्होंने बताया कि, एक व्यक्ति ने उन्हें पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह पल आज भी उनकी यादों में है और ऐसे हालात में उनके रिएक्शन ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।

शेयर किया ये डरावना एक्सपीरियंस

फातिमा सना शेख ने बताया कि, "एक बार एक आदमी ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की, तो मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। लेकिन उसने मुझे इतनी जोर से मारा कि मैं जमीन पर गिर पड़ी।" फातिमा ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति को सिर्फ इसलिए मारा था क्योंकि उसने उन्हें छुआ था, लेकिन वो गुस्से में आ गया और बदले में उन पर हमला कर दिया। इस घटना ने फातिमा को झकझोर कर रख दिया और उन्होंने कहा कि इसके बाद वो ऐसी स्थितियों में और ज्यादा सतर्क रहने लगीं।


उन्होंने कहा, "इस घटना के बाद मुझे समझ में आया कि हमें यह भी सोचना पड़ता है कि ऐसे हालात में कैसा रिएक्शन देना चाहिए।" फातिमा ने आगे कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि गलती किसी और की होती है, लेकिन सोच हमें करनी पड़ती है कि हम कैसे जवाब दें।”

लॉकडाउन का भी किया जिक्र

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुए एक और घटना का भी जिक्र किया। फातिमा ने बताया, "लॉकडाउन के समय मैं मास्क पहनकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला रही थी। तभी एक टेंपो ड्राइवर लगातार हॉर्न बजा रहा था और अजीब-अजीब आवाजें निकाल रहा था। जब तक मैं अपनी लेन में मुड़ नहीं गई, वो मेरा पीछा करता रहा।"

इन दो फिल्मों में नजर आई फातिमा

फातिमा हाल ही में अनुराग बसु की फिल्म "मेट्रो... इन डिनो" में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अली फज़ल के साथ काम किया। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने इसकी इमोशनल कहानी के लिए सराहा। उनकी नई फिल्म "आप जैसा कोई" इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म उनके साथ आर. माधवन भी है।

Wimbledon में छाया नीना गुप्ता का ग्लैमरस साड़ी लुक, तारीफ और तलियां दोनों बटोरीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।