Sanjay Dutt: देश में इस समय कुदरत का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर पंजाब के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, तो कहीं बादल फटे हैं। कुदरती परेशानियों के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। पंजाब के मौजूदा हालातों को देखते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने सोशल मीडिया पर मदद करने का बड़ा ऐलान किया है। वहीं उन्होंने पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही है। आइए जानते हैं कि बागी 4 स्टार्स ने क्या-क्या कहा है।
पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से पंजाब में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते गुरुदासपुर और पठानकोठ जैसे कई इलाको में हालात नाजुक हो गए हैं। बाढ़ ने इन क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते सूबे में भयानक मंजर दिख रहा है। इस मामले को लेकर अब एक्टर संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लोगों का दिल जीत लिया है।
एक्टर ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है- पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और दुआएं भेज रहा हूँ। मैं हर संभव मदद करूँगा। बाबाजी पंजाब में सभी का भला करें और उनकी रक्षा करें। एक्टर के इस कदम की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं।
इस पोस्ट के जरिए अभिनेता संजय दत्त ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के दुख को अपना समझा। संजय के इस कदम को देखते हुए सोशल मीडिया पर तमाम फैंस उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इंसानियत के नाते जिस तरह से वह लोगों की मदद करते आ रहे हैं, उसे देखकर फैंस संजय दत्त की तुलना उनके पिता और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त से कर रहे हैं।
वर्कफ्रेंट की बात करें तो संजय दत्त की अपकमिंग मूवी का नाम बागी 4 (Baaghi 4) है। हाल ही में इस मूवी का एक्शन से भरपूर ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है। टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 आने वाले 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संजय और टाइगर के अलावा इस मूवी में हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी लीड रोल में नजर आएंगी।