फिल्म- वध 2

फिल्म- वध 2
रेटिंग-4/5
राइटर-निर्देशक- जसपाल सिंह संधू
कलाकार- संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अमित के. सिंह, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला, योगिता बिहानी
Vadh 2 Movie Review: प्यार इंटीमेसी के बिना भी एक दूसरे से गहराई से किया जा सकता है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर वध 2 कुछ ऐसा ही बता रही है, जिसमें अपने पार्टनर के लिए 60 की उम्र में हर पार करने को तैयार हैं। वध 2 की कहानी आपको बांधे रखेगी। जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित यह फिल्म मजेदार और रोमांचक है। 'वध 2' आपको यह यकीन दिलाएगी कि जैसा करोगे वैसा भुगतना पड़ेगा।
‘वध 2’ कोई इंस्पायर करने वाली लव स्टोरी ही नहीं है, बल्कि यह एक इमोशनल कहानी है। फिल्म आपको बताती हैं कि आप बिना मिले भी अपने साथी के प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं और उसके लिए कुछ भी कर गुजर सकते हैं। फिलम की संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जान है। फिल्म को इनके बिना इमेजिन करना नामुमकिन है।
लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 'वध 2' में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ-साथ कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला और अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी जैसे नए कलाकारों की टोली भी शामिल है। सभी एक्टर्स ने अपने-अपने किरदारों में जान फूंक दी है और ऐसा काम किया है कि आपको सबसे एक साथ प्यार हो जाता है। संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार के स्क्रीन पर आते ही आप समझ सकते हैं कि आप एक कुछ अलग देखने जा रहे हैं।
वध 2 की कहानी एक जेल गार्ड यानी संजय मिश्रा और उसकी पार्टनर नीना गुप्ता के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो उनी जिंदगी में हो रही हलचल को दिखाती है। फिल्म में कुमुद मिश्रा जेल अधीक्षक के किरदार में हैं।सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो लव स्टोरी के साथ तैयार की गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म को देखने के लिए आपको पार्ट वन नहीं देखना पड़ेगा। फिल्म की कहानी पूरी तरह से नई है।
वध 2 आपको यह यकीन दिलाएगी कि सिनेमा को सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए हमेशा तामझाम की जरूरत नहीं पढ़ती है। अच्छा कंटेंट हर हाल में आपको इंप्रेस करता ही है। सिनेमा मनोरंजन के लिए ही बना है। ये फिल्म आपको बताती है कि आप जीवन के किसी भी पड़ाव पर सच्चे प्यार में पड़ सकते हैं। जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित और लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।