Shabana Azmi: शबाना आजमी अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थी। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक इटरव्यू में एक्ट्रेस ने परवीन बॉबी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया। दोनों ही एक्ट्रेस 'अमर अकबर एंथनी' और 'ज्वालामुखी' फिल्म में एक-दूसरे के साथ काम किया था। परवीन बाबी 70 और 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक थीं। फिल्मफेयर के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में शबाना ने बताया कि, परवीन को मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई दिक्कतें थीं, जो फेम मिलने के बाद भी उनको परेशान करती रहीं।
