Shah Rukh Khan: शशि थरूर ने दी शाहरुख खान को बधाई, नेशनल अवॉर्ड विनर किंग ने नेता जी को दिया फनी रिप्लाई

Shah Rukh Khan: हाल में ही शाहरुख खान ने जवान फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता है। इस खास मौके पर दुनियाभर से एक्टर को बधाईयां मिल रही हैं। वहीं अपनी यूनिक और हैवी इंग्लिश के लिए पहचान रखने वाले सांसद शशि थरूर ने किंग को बधाई दी, जिसका एक्टर ने फनी रिप्लाई किया।

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 1:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद से हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उन्हें पुरस्कार जीतने पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं, जिस पर शाहरुख ने फनी तरीके से उनका आभार व्यक्त किया। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने भी जो जवाब दिया उसे पढ़कर लोग दोनों के मजे लेते नजर आए।

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख पिता-बेटे के डबल रोल में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया। इस सम्मान पर शशि थरूर ने शाहरुख खान को बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा-एक राष्ट्रीय धरोहर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला! बधाई हो शाहरुख खान!

थरूर अपनी लाजवाब अंग्रेजी के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने सीधी और सरल भाषा का यूज किया है। इस पर शाहरुख खान ने नेता जी की टांग खींचते हुए थोड़े मजे लिए। एक्टर ने लिखा- “सरल अंदाज में तारीफ के लिए शुक्रिया, वरना आपकी बड़ी-बड़ी अंग्रेजी बातें मैं समझ नहीं पाता.”


बता दें कि फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन एटली ने किया था। इसमें शाहरुख खान के साथ साउथ स्टार नयनतारा और अभिनेता विजय सेतुपति ने लीड रोल किया था। फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय जैसे गंभीर मुद्दों पर बेस्ड थी। शाहरुख ने इसमें एक जेलर का रोल प्ले किया था, जो महिला कैदियों की टीम बनाकर समाज में बदलाव लाने की पहल करता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

वहीं नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद शाहरुख खान ने एक खास वीडियो बनाकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री का आभार जताया था। वीडियो में उन्होंने कहा, “इस सम्मान के लिए मैं बहुत आभारी हूं, गर्वित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं जूरी, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इस पुरस्कार के पाने योग्य समझा।

Cinema Ka Flashback: 'खंडवा वाले किशोर कुमार की राम-राम ले लो भाई जी...' जब मोहम्मद रफी के पैर पकड़कर फूट-फूटकर रोए थे दादा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।