King: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी लगभग 2 महीने बाकी हैं, लेकिन खबर है कि इस फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन डील हो गई है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार 'फर्स फिल्म्स' (Phars Films) ने सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के इंटरनेशनल थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपये की 'मिनिमम गारंटी' पर हासिल किए हैं। यह किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ऐसी डील है।
