Get App

Shah Rukh Khan: 'कहीं मन्नत की सीसीटीवी फुटेज तो...', आर्यन खान का पहली बार आइडिया सुन ऐसा था किंग खान रिएक्शन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का शानदार इवेंट लॉन्च रखा गया। इवेंट को फ्रैक्चर हाथ के साथ पापा शाहरुख खान ने होस्ट किया। इस खास मौके पर बादशाह ने खूब मस्ती की और बेटे को भी वैसे प्यार देने को कहा जैसा आजतक उन्हें मिलता आया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 8:35 PM
Shah Rukh Khan: 'कहीं मन्नत की सीसीटीवी फुटेज तो...', आर्यन खान का पहली बार आइडिया सुन ऐसा था किंग खान रिएक्शन
आर्यन खान का पहली बार आइडिया सुन ऐसा था किंग खान रिएक्शन

Shah Rukh Khan: दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे शाहरुख खान को फैंस ने खूब प्यार दिया है। अब फिल्मी दुनिया में उनके बेटे बेटे आर्यन खान वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। आज उनकी पहली सीरीज को लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट की शुरुआत शाहरुख खान ने अपने स्टाइल में की। इस खास मौके पर उनके हाथ में फ्रैक्टचर नजर आया, जिसे लेकर खुद उन्होंने बताया कि उनकी मेजर सर्जरी हुई है और वह जल्द ही रिकवर कर लेंगे।

इवेंट में शाहरुख ने अपने कंधे की चोट और सर्जरी के बारे में बात करके शुरुआत की। वहीं उन्होंने जवान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का जिक्र करते हुए अपने मजाकिया वन-लाइनर से फिर से फैंस का दिल जीत लियाष एक्टर ने कहा कि1-2 महीने लगेंगे मुझे ठीक होने के लिए, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार उठाने के लिए मेरा एक हाथ ही काफी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें