Bobby Deol: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़, "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" का प्रीव्यू लॉन्च में सितारों का मेला लगा था। बुधवार को मुंबई के वाईआरएफ स्टूडियो में आयोजित इस कार्यक्रम में शाहरुख खान ने एक एक्टर नहीं बल्की आर्यन के पिता बनकर शो को होस्ट किया। वहीं आर्यन की मां और शो की निर्माता गौरी खान भी मंच पर पहुंची थीं। आर्यन के शो में काम कर रहे एक्टर का भी शाहरुख ने लोगों से परिचय कराया। वहीं स्टार कास्ट के साथ चिट-चैट में सभी ने इस में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। बॉबी ने बताया कि आर्यन से सभी से खूब मेहनत कराई है।
बॉबी देओल ने की आर्यन की तारीफ
शाहरुख ने बॉबी देओल का मंच पर स्वागत किया। अभिनेता ने निर्देशक आर्यन खान की खूब तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "हर किरदार के लिए अपनी भावनाओं को कागज़ पर उतारना बहुत मुश्किल काम होता है, और आर्यन ने जिस तरह से यह किया है, वह वाकई कमाल और तारीफ के काबिल है। परिपक्व किरदारों से लेकर युवा किरदारों तक, उन्होंने हर किसी में से सबसे को बाहर निकाला है।
आर्यन खान ने कराए रीटेक्स
लेकिन इसके ठीक बाद बॉबी ने आर्यन खान को लेकर कुछ शिकायतें भी की। उन्होंने बताया कि वह अपने निर्देशक की किस बात से दुखी हो गए थे। एक्टर बोले वो अलग बात है कि उसने बहुत निचोड़ा हमें। बहुत मेहनत करवायी हमसे। मैं बस देखता रहता था। वह बोलता था एक और रीटेक करें.... मैं कहता था कोई बात नहीं बेटा एक और करते हैं। बॉबी ने कहा कि शुरू में तो लगा ये आसानी से काम कराएगा। थोड़ा काम कराएगा। लेकिन उसने हम सबसे बहुत मेहनत कराई है।
शाहरुख ने बॉबी देओल की तारीफ की
बॉबी के मंच पर आते ही शाहरुख ने एक्टर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'हम 30 साल से साथ एक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। आमतौर पर हम एक-दूसरे के साथ इतने फॉर्मली नहीं मिलते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा जब हम अपने बच्चों के साथ भी काम कर रहे होंगे। मैं बॉबी को दिल से, पूरे प्यार से, शुक्रिया अदा कहता हूं कि उन्होंने मेरे बेटे के साथ ये शो किया।
बॉबी ने रात को कल कर आर्यन की शिकायत की
शाहरुख ने बताया कि एक बार इसने रात को मेरे पास कॉल किया था। ये बोला कि तू आजा भाई, ये बहुत काम करवा रहा है। मुझे जाना है अब घर। बता दें कि आर्यन खान के इस शो में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, सहर बाम्बा, मोना सिंह, अन्या सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा और विजयंत कोहली जैसे शानदार स्टार्स की टोली दिखने वाली हैं। साथ ही करण जौहर , रणवीर सिंह और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के कैमियो भी नजर आएंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।