Get App

Shah Rukh Khan: 'देश को आप पर गर्व है....', फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार के फैन हुए शाहरुख खान

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने पायलट की बहादुरी की भी तारीफ करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 3:20 PM
Shah Rukh Khan: 'देश को आप पर गर्व है....', फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार के फैन हुए शाहरुख खान
पिछले कुछ दिनों में कैप्टन स्मित मच्छार एक नेशनल हीरो बन गए हैं। वह एक कमर्शियल पायलट हैं, जो फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई एक खतरनाक घटना के बाद चर्चा में आए।

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इजराइल जाने वाली फ्लाइट पर हुए हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। शनिवार को शाहरुख खान ने अपने X हैंडल पर मच्छर के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने पायलट की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।

शाहरुख खान ने लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे!! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं है... लेकिन आपने फ्लाइट में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब है। यह हिम्मत और फर्ज निभाने का एक बेहतरीन उदाहरण है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, देश को आप पर गर्व है।"

इससे पहले सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मच्छार की तारीफ करते हुए 'वेल डन' कहा और उनकी बहादुरी को सराहा। उन्होंने लिखा, "कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं, आपके साथ फ्लाइट में सफर करना खुशी की बात होगी... बहुत बढ़िया भाई... कैप्टन स्मित मच्छार।"

स्मित मच्छर कौन हैं? उन्होंने क्या किया?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें