Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पिछली दो फ़िल्में, 'देवा' और 'ओ रोमियो', काफ़ी चर्चा में रहने के बावजूद बॉक्स ऑफ़िस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अब एक्टर अपनी आने वाली फ़िल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में बिज़ी हैं। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए एक हालिया इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि पिछली दो फ़िल्मों के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से उन्होंने स्क्रिप्ट को परखने का अपना तरीका बदल लिया है। उन्होंने बताया कि अब वह अकेले स्क्रिप्ट नहीं सुनते, बल्कि इस प्रोसेस के दौरान अपनी टीम को भी साथ रखना पसंद करते हैं।
