Get App

Cocktail 2: सेट से लीक हुआ शाहिद कपूर और कृति सेनन का लुक, रश्मिका मंदाना को देख दीवाने हुए लोग

Cocktail 2: शाहिद कपूर और कृति सेनन एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिखने वाले हैं। दोनों कॉकटेल 2 में नजर आएंगे। स्टार्स ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म के सेट से शाहिद, रश्मिका और कृति का वीडियो लीक हुआ है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 18, 2025 पर 3:00 PM
Cocktail 2: सेट से लीक हुआ शाहिद कपूर और कृति सेनन का लुक, रश्मिका मंदाना को देख दीवाने हुए लोग
सेट से लीक हुआ शाहिद कपूर और कृति सेनन का लुक

Cocktail 2: 13 साल बाद होमी अदजानिया कॉकटेल का सीक्वल (Cocktail Sequel) फैंस के लिए ला रहे हैं। फिल्म में पूरी स्टार कास्ट को रिप्लेस कर दिया गया है। साल 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी और गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। अब फिल्म का सीक्वल का लोग वेट कर रहे हैं।

कॉकटेल 2 (Cocktail 2) में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन का अहम रोल होने वाला हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से तीनों स्टार्स के लुक सामने आ गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस को इस वायरल वीडियो ने और बेसब्र कर दिया है।

कॉकटेल 2 की शूटिंग इस वक्त इटली की खूबसूरत लोकेशन पर की जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से बिहाइंड द सीन के वीडियोज किसी ने लीक किया है। एक वायरल वीडियो में सेट पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) कूल लुक में दिख रहे हैं। दोनों सड़क किनारे एक कोई सीन शूट करते हुए दिख रहे हैं। शाहिद लाल और सफेद प्रिंट वाली शर्ट और शॉर्ट्स में हैं, जबकि कृति रंगीन शर्ट और फ्रिंज वाली स्कर्ट के साथ बिकिनी टॉप में बेहद हॉट लग रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें