Shahid Kapoor O Romeo: कानूनी दांव-पेच में फंसी शहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर ने रिलीज पर रोक की मांग की

Shahid Kapoor O Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ कानूनी पचड़े में फंस गई है। हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने मेकर्स पर उनके पिता की छवि को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 9:40 PM
Story continues below Advertisement
फिल्म को लेकर इस तरह का विवाद फैंस के लिए काफी परेशान करने वाला है।

Shahid Kapoor O Romeo: शाहिद कपूर के फैंस लंबे अंतराल के बाद उन्हें नए अवतार में देखने को बेचैन हैं। वह जल्द ही विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन वाली फिल्म O Romeo में तृप्ती डिमरी के साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन, उनके फैंस के लिए इस फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। दिवंगत हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए कोर्ट का रुख किया है। सनोबर ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ केस दायर कर दावा किया है कि फिल्म में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है।

फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक की मांग

सनोबर शेख ने अपनी याचिका में कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। सनोबर का कहना है कि उनके ने मुंबई में अपराध रोकने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए मदद के तौर पर काम किया था। लेकिन अब फिल्म में उन्हें गैंगस्टर के रोल में दिखाया जा रहा है। फिल्म की रिलीज बेहद करीब है। ऐसे में फिल्म को लेकर इस तरह का विवाद फैंस के लिए काफी परेशान करने वाला है।

टीजर रिलीज के बाद शुरू हुआ विवाद

'ओ' रोमियो' का टीजर जारी होने के तुरंत बाद विवाद शुरू हुआ। सनोबर ने आरोप लगाया कि फिल्म उनके दिवंगत पिता हुसैन उस्तारा के जीवन से प्रेरित है। CNN-News18 से बातचीत में भी सनोबर ने कहा था ‘ओ रोमियो’ मेरे पिता की कहानी दिखाती है। टीजर में लिखा है कि यह सच्ची कहानी है। मैं पूछना चाहती हूं कि आखिर यह किसकी कहानी है। मेरे पिता गैंगस्टर नहीं थे। न ही उनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उनका दावा है कि इस तरह की झूठी छवि से उन्हें और उनके बच्चों को काफी कुछ झेलना पड़ सकता है

मेकर्स ने आरोपों को खारिज किया


फिल्म के मेकर्स ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि 'ओ' रोमियो' हुसैन उस्तारा पर आधारित नहीं है। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर इस मामले पर बात करते हुए, विशाल भारद्वाज ने कहा कि फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर से प्रेरित है, जिसके लिए जरूरी अधिकार प्राप्त किए गए थे।

सनोबर ने लेखक भी पर सवाल उठाया

सनोबर ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को जैदी के इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट के जरिए काफी बाद में फिल्म के कंटेंट के बारे में पता चला। उन्होंने आगे कहा, "तभी हमें पता चला कि उन्होंने किताब और ब्रॉडकास्ट में मेरे पिता के बारे में बहुत कुछ लिखा और बोला है - और वह भी गलत।"

Netflix के इस लीगल ड्रामा में 29 साल बाद आएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी, टीजर देख खड़े हुए रोंगटे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।