Sharvari Wagh: यह साल का वह समय है जब जश्न और संगीत माहौल में उत्साह और उमंग भर देते हैं। त्योहार की इस खुशी और रौनक के बीच शरवरी वाघ कैसे पीछे रह सकती थीं? एक्ट्रेस ने इस साल गणेश चतुर्थी का जश्न मनाने के लिए गुलाबी साड़ी पहने हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गणपति बप्पा मोरया! सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
