Shatrughan Sinha: इस खूंखार विलेन को 'धुंरधर' में 'रहमान डकैत' बनते देखना चाहते थे शत्रुघ्न सिन्हा, 80 के दशक में काट चुका है बवाल

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा भी धुरंधर के मुरीद हो गए हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म की कास्टिंग को लेकर अपनी राय रखी है। एक्टर ने रहमान डैकत के किरदार के लिए 80 के दशक में विलेन बन बवाल काट चुके इस एक्टर को कास्ट किए जाने की बात कही...

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिन्हा ने कहा कि ग्रोवर फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान दकैत के किरदार के लिए बिल्कुल सही चॉव्इस होते।

Shatrughan Sinha: गुलशन ग्रोवर हाल में ही डिनर पार्टी में पहुंचे थे, जहां कई पुराने फिल्मी सितारे मौजूद थे और वहां से सिनेमा के पुराने दौर की चर्चा हो रही थी। अपनी आने वाली सीरीज़ 'मटका किंग' के प्रमोशन के दौरान, गुलशन ग्रोवर ने अपने नए प्रोजेक्ट से हटकर कई विषयों पर खुलकर बात की। डिनर पार्टी में उनकी मुलाकात शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन और शशि रंजन से हुई। यह मुलाकात अनौपचारिक थी, लेकिन बातचीत जल्द ही फिल्मों, पुराने किरदारों और मौजूदा टॉपिक पर शुरू हो गई।

ग्रोवर ने बताया कि वह डिनर पर देर से पहुंचे और शत्रुघ्न सिन्हा ने तुरंत फिल्म 'धुरंधर' का जिक्र शुरू कर दिया। ग्रोवर के बताया कि सिन्हा ने उनसे कहा कि उन्हें इस फिल्म में होना चाहिए था। सिन्हा ने यह भी कहा कि ग्रोवर फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान दकैत के किरदार के लिए बिल्कुल सही होते।

बातचीत के दौरान ग्रोवर ने इस सुझाव से सहमति जताते हुए कहा कि शायद दर्शकों को भी ऐसा ही महसूस हो रहा होगा। ग्रोवर कहते हैं, "पुराना दौर लौट रहा है।"मौजूदा रुझानों के बारे में बात करते हुए, ग्रोवर ने चर्चा को आज की फिल्मों और फैशन से जोड़ा। उन्होंने बताया कि बेल-बॉटम ट्राउजर, रीमेक किए गए गाने और जाने-पहचाने परफॉर्मेंस स्टाइल फिर से चलन में आ गए हैं।


उन्होंने इसे एक ऐसा सर्कल बताया जिसमें बीते दशकों की चीजें नए रूपों में लौट रही हैं। उनके अनुसार, किरदारों को लिखने और दिखाने का तरीका भी पुराने सिनेमा की तरह दिखने लगा है। ग्रोवर ने कहा कि कई यादगार किरदार पर्दे पर फिर से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ फिल्मी साज-सामान, जिनमें पारंपरिक ढोल और बैकग्राउंड की चाजें शामिल हैं, जो कभी पुरानी फिल्मों में आम थे, फिर से उपयोग में लाए जा रहे हैं।

उनके विचार में, ये कभी पुराने माने जाते थे, लेकिन अब इनका पुन प्रचलन हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले के सिनेमा में अक्सर एक जैसे पैटर्न और जॉनर बार-बार दिखाई देती थीं, और जो कभी पीछे छूट गया था, उसे अब आधुनिक कहानी कहने में फिर से उपयोग किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।