Get App

Shilpa Rao Concert Row: AICWA ने बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की आलोचना की, कानूनी कार्रवाई की दे डाली चेतावनी

Shilpa Rao Concert Row: AICWA ने मुंबई में 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' के दौरान शिल्पा राव के साथ हुए बुरे की निंदा की है। संगठन ने सिंगर का अनादर करने के लिए आयोजकों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 4:12 PM
Shilpa Rao Concert Row: AICWA ने बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की आलोचना की, कानूनी कार्रवाई की दे डाली चेतावनी
एसोसिएशन ने सभी आयोजकों को चेतावनी देते हुए कहा- "अगर भविष्य में किसी भी कलाकार के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है तो AICWA कानून के अनुसार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

Shilpa Rao Concert Row: मुंबई के 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' के वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद शिल्पा राव चर्चा में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि जब वह स्टेज पर थीं तभी उनका परफॉरमेंस बीच में ही रोक दिया गया, उनका माइक बंद कर दिया गया और स्टेज की लाइटें भी बुझा दी गईं। नेशनल अवार्ड जीत चुकीं एक कलाकार के साथ हुए इस अपमानजनक बर्ताव के लिए इवेंट मैनेजमेंट को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने भी एक पोस्ट जारी कर 24 अक्टूबर को इवेंट के दौरान शिल्पा राव के साथ हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है।

AICWA ने एक लंबी पोस्ट में लिखा- "ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) 24 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' (BMP) के 10वें संस्करण में नेशनल अवार्ड विजेता सिंगर शिल्पा राव के साथ किए गए बर्ताव की कड़ी निंदा करता है।"

शिल्पा राव मंच पर लाइव परफॉर्म कर रही थीं, तभी आयोजकों ने जबरन उनका माइक्रोफोन और लाइटें बंद कर दीं। वह कुछ देर तक मंच पर ही रहीं। माइक बंद होने के बाद उनकी जगह 'कुतले खान प्रोजेक्ट' के कलाकार कुतले खान को गाने का मौका दे दिया गया और उन्होंने शिल्पा राव के कुछ कहने के दौरान ही गाना शुरू कर दिया। किसी कलाकार की परफॉरमेंस के बीच में ही जबरन साउंड और लाइट बंद कर देना और फिर मंच किसी दूसरे कलाकार को सौंप देना, पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

शिल्पा राव एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं और भारतीय संगीत जगत की सबसे सम्मानित आवाजों में से एक हैं। उनके गानों को पूरे देश में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिनमें "तोसे नैना" (अनवर), "खुदा जाने" ( बचना ऐ हसीनों), "बुल्लेया" (ऐ दिल है मुश्किल), "चलैया" (जवान) और "घुंघरू" (वॉर) जैसे गाने शामिल हैं। इतने बड़े आयोजन के मंच पर, उनके कद की एक कलाकार के साथ ऐसा बर्ताव करना, सीधे तौर पर उनके सम्मान और उनकी अब तक की कमाई गई प्रतिष्ठा का अपमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें