Shilpa Shetty: लगता है शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार पर परेशानियां मंडरा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर बीते हफ्ते 60 करोड़ की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब लगभग एक हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने ऐलान किया है कि मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आइकॉनिक रेस्टोरेंट, बैस्टियन को वह बंद कर रही हैं। इस पोस्ट को इंस्टा पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं।
बता दें कि मंगलवार को, शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पोस्ट शेयर किया। अपने फैंस और फ़ॉलोअर्स के साथ ये खबर शेयर करते हुए काफी इमोशनल थी। उन्होंने लिखा, "ये एक युग का अंत है क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक, बैस्टियन बांद्रा को बंद करने जा रहे हैं। एक ऐसा वेन्यू था, जिसने हमें अनगिनत यादें, ना भूलने वाली रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ़ को शेप दिया। अब ये अपना फाइनल प्रणाम कर रहा है। इस गुरुवार को एक फेयरवेल के साथ ये हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
शिल्पा ने नोट में लिखा कि इस लीजेंडरी स्पेस का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबियों के लिए एक बेहद खास शाम को प्लान कर रहे हैं। पुरानी यादों, एनर्जी और मैजिक से भरी एक रात, जिसमें बैस्टियन के साथ आखिरी बार जुड़ी हर चीज़ का जश्न होगा। बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहने के साथ ही, हमारा गुरुवार रात का रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में होगा। ये नए एक्सपीरियंस के साथ एक नए चैप्टर में इस लीगेसी को आगे बढ़ाता दिखेगा।
बता दें कि बैस्टियन बांद्रा, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और रेस्टोरेंट मालिक रंजीत बिंद्रा का पार्टनरशिप में चल रहा था। 2016 में ये रेस्टोरेंट खोला गया छा। ये अपने सी फूड के लिए लोगों के बीच फेमस था। वहीं इसका इंटीरियर चर्चा का विषय रहा है।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर ईओडब्ल्यू ने मुंबई के एक बिजनेसमैन से लोन कम इनवेस्टमेंट डील के बहाने 60.4 करोड़ रुपये हड़पने के बाद घोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में एक और अज्ञात आरोपी का नाम भी शामिल हैं।
शिकायतकर्ता का नाम दीपक कोठारी हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि कपल ने उनसे 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की चीटिंग की है, जिसमें शिल्पा और राज की अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड जुड़ी थी। कोठारी के मुताबिक उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस को एक्सटेंड करने के बहाने ये अमाउंट इनवेस्ट के लिए लिया था। लेकिन इस राशि का पर्सनल खर्चों के लिए यूज किया गया है। ईओडब्ल्यू अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आरोपों को गलत बताया है।