Get App

Bigg Boss:‘कोई ड्रम में भर रहा है...कोई पहाड़ों पर मार रहा’, शादी करने में इस 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट को लग रहा डर

Bigg Boss: 'बिग बॉस' से फेम पाने वाले एक्टर शिव ठाकरे ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि जैसा अभी माहौल चल रहा है और जो भी केस सुनने को मिल रहे हैं, उनसे मैं काफी शॉक्ड हूं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 27, 2025 पर 11:56 AM
Bigg Boss:‘कोई ड्रम में भर रहा है...कोई पहाड़ों पर मार रहा’, शादी करने में इस 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट को लग रहा डर

Shiv Thakare: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ से फेम पाने वाले शिव ठाकरे लाखों दिलों पर अपनी सादगी के चलते राज करते हैं।वह अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर 35 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हाल ही में एक्टर ने अपनी शादी को लेकर बात की है। एक्टर ने कहा कि वो शादी नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें डर लगता है।

शिव ठाकरे ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए शादी को लेकर अपना डर बयां किया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो शादी से डर लगने लगा है। क्योंकि ये लड़कों का कर्मा है, दरअसल अभी जो हो रहा है ना लड़कों के साथ, वो सालों पहले हमारे पूर्वजो ने लड़कियों के साथ किया था। लोग सोच रहे हैं कि लड़कों के साथ अन्याय हो रहा है।

देखिए न कैसे कोई ड्रम में डाल जा रहा है, लेकिन ये तो सालों से लड़कियों के साथ हो ही रहा था। ये हमारा कर्मा ही है..’ बता दें कि ड्रम की बात से शिव का इशारा मेरठ वाली मुस्कान केस पर था, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और उसे ड्रम में भरकर रख दिया था।

शिव ठाकरे का नाम एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर डेजी शाह संग जोड़ा जाता है। कई बार वो साथ में पार्टी करते हुए भी स्पॉट किए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वो फोटोज और रील्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती से ज्यादा नहीं बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें