The 50 winner: कई हफ्तों की कड़ी मेहनत के बाद, 'द 50' आखिरकार अपने विनर तक पहुंच ही गया है। रोमांचक गेमप्ले से दर्शकों को बांधे रखने वाले इस रियलिटी शो ने अपने पहले विजेता, शिव ठाकरे को ताज पहनाया है। फैसल शेख, कृष्णा श्रॉफ और काका जैसे मजबूत दावेदारों को पछाड़ते हुए, शिव ने ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल की शुरुआत धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर महल में एंट्री हुई। इसके बाद कई डांस परफॉमेंस हुए, जिनमें अर्चना गौतम और फैसल शेख ने अपने डांस से समां बांध दिया, वहीं डिनो ने गाना गाया।
