Get App

Ishita Dutta: 'दृश्यम 3’ की शूटिंग हुई शुरू, इशिता दत्ता ने गोवा से शेयर की पहली झलक

Drishyam 3: इशिता दत्ता ने दृश्यम 3 की गोवा शूटिंग का रोमांचक पहला झलक साझा कर फैंस में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर क्लैपबोर्ड की तस्वीर पोस्ट कर एक प्यारा सा नोट लिखा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 3:14 PM
Ishita Dutta: 'दृश्यम 3’ की शूटिंग हुई शुरू, इशिता दत्ता ने गोवा से शेयर की पहली झलक

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब इस सीरीज का तीसरा पार्ट, ‘दृश्यम 3’, आधिकारिक तौर पर फ्लोर पर आ चुका है। अभिनेत्री इशिता दत्ता ने सोशल मीडिया पर फिल्म की क्लैपबोर्ड और अपनी वैनिटी वैन के पास खिंचवाई तस्वीर साझा कर यह खुशखबरी दी। उन्होंने कैप्शन लिखा – “Do I need to say more…..#Drishyam3” – और यही लाइन फैंस के लिए सबसे बड़ा संकेत बन गई कि शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्म का पहला शेड्यूल गोवा में चल रहा है, जहां पूरी टीम जनवरी से फरवरी तक शूटिंग करेगी। इस बार भी कहानी में वही रहस्य और रोमांच देखने को मिलेगा, जिसने पहले दो पार्ट्स को ब्लॉकबस्टर बनाया था। अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपने किरदारों को दोबारा निभा रहे हैं, जबकि इशिता दत्ता की वापसी ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

दृश्यम की खासियत

‘दृश्यम’ सीरीज की खासियत रही है कि यह आम परिवार की कहानी को अपराध और जांच की पेचीदगियों से जोड़ती है। विजय सालगांवकर का किरदार निभा रहे अजय देवगन फिर से अपने परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाएंगे, यही देखने लायक होगा। वहीं, तब्बू का पुलिस अधिकारी वाला रोल एक बार फिर कहानी में तनाव और टकराव लेकर आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें