Get App

Shreya Ghoshal: लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लिप-सिंक करने के लिए सिंगर्स पर भड़कीं श्रेया घोषाल, बोलीं- 'आपने मेहनत नहीं की'

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने कहा कि म्यूजिक कॉन्सर्ट और लाइव शो के दौरान सिंगर्स का लिप सिंक करना लेजीनेस है। आप मेहनत करने से कतराते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:28 AM
Shreya Ghoshal: लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लिप-सिंक करने के लिए सिंगर्स पर भड़कीं श्रेया घोषाल, बोलीं-  'आपने मेहनत नहीं की'
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लिप-सिंक करने के लिए सिंगर्स पर भड़कीं श्रेया घोषाल

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने उन सिंगर्स की आलोचना की है जो अपने कॉन्सर्ट में लाइव नहीं गाते। उन्होंने कहा कि लिप-सिंकिंग एक आलसी तरीका है, जिसमें मेहनत की जरूरत नहीं होती। हाल ही में वह राज शामानी के पॉडकास्ट में शामिल हुईं और उन्होंने बताया कि सिंगर्स को अपनी लोकप्रियता को हल्के में लेने के बजाय हर दिन अपनी कला पर कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

श्रेया घोषाल ने कहा, “यह तो बस आलस है। आपने मेहनत नहीं की। मेरी निजी राय में, यह सही तरीका नहीं है। उन्होंने एक और तरीके के बारे में भी बात की, जिसमें सिंगर्स अपने लाइव परफॉर्मेंस में निरंतरता नहीं रखते।

उन्होंने कहा, “दर्शकों को जो पसंद है, मैं उसे नकार नहीं सकती, लेकिन एक कलाकार के तौर पर मेरे कुछ सिद्धांत हैं। मुझे इस बात से आपत्ति है कि मेरा कोई भी परफॉमेंस बजाया जाए जिसे मैं खुद सुनना भी पसंद न करूं। मेरे लिए यह बेहद अपमानजनक और शर्मनाक है।”

श्रेया ने आगे कहा, “एक कलाकार को असहज महसूस होना चाहिए अगर उसका कोई असफल गाना लाइव परफॉर्मेंस बजाया जा रहा हो। आप हमेशा सोचेंगे, ‘मैंने ऐसा क्यों किया?’ या तो आप अपनी कला पर कड़ी मेहनत करें, क्योंकि आपने वह मुकाम हासिल किया है – इसे हल्के में न लें, यह सोचकर कि आपने इसे पा लिया है। आपको हर दिन कड़ी मेहनत करनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें