Get App

Shubhangi Atre: "कम सैलरी नहीं, नई राह...", ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ने पर शुभांगी अत्रे ने तोड़ी चुप्पी

Shubhangi Atre: लोकप्रिय सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने करीब 10 साल बाद शो छोड़ा। शिल्पा शिंदे की विवादास्पद विदाई के बाद 2016 से इस भूमिका को जीवंत करने वाली शुभांगी ने विक्की लालवानी से खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि कम सैलरी या हाइक न मिलने की अफवाहें बेबुनियाद हैं। दिल से महसूस हुआ कि नया चैप्टर शुरू करने का वक्त आ गया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 8:29 PM
Shubhangi Atre: "कम सैलरी नहीं, नई राह...", ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ने पर शुभांगी अत्रे ने तोड़ी चुप्पी

टीवी की दुनिया में ‘भाबीजी घर पर हैं’ एक ऐसा शो है जिसने दर्शकों को सालों तक हंसाया और जोड़ा रखा। इस शो की सबसे प्यारी और लोकप्रिय किरदार ‘अंगूरी भाभी’ को पिछले लगभग एक दशक से अभिनेत्री शुभांगी अत्रे निभा रही थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया, और इस फैसले ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शुभांगी ने शो छोड़ा क्योंकि उन्हें कम सैलरी मिल रही थी। लेकिन अब खुद अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया है कि उनका फैसला पैसों से जुड़ा नहीं था। उन्होंने बताया कि यह उनके दिल की आवाज थी कि अब उन्हें कुछ नया करना चाहिए। शुभांगी ने कहा, “मैंने कभी एक्स्ट्रा पैसे की मांग नहीं की। दस साल तक मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से काम किया। मुझे लगा कि अब वक्त है नई चुनौतियों को अपनाने का।”

शुभांगी ने यह भी साझा किया कि उनकी बेटी, जो उनकी सबसे बड़ी आलोचक और दोस्त है, ने उन्हें सलाह दी कि अब उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं आजमानी चाहिए। इसने उनके फैसले को और मजबूत किया। उन्होंने बताया कि शो के दौरान उन्होंने कई निजी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन प्रोड्यूसर बीनाफिर कोहली और पूरी टीम ने हमेशा उनका साथ दिया। यहां तक कि जब उनके पूर्व पति का निधन हुआ, तब भी वह अगले ही दिन सेट पर लौट आईं और टीम ने उन्हें भावनात्मक सहारा दिया।

गौरतलब है कि शुभांगी ने 2016 में शो जॉइन किया था, जब शिल्पा शिंदे ने विवादों के बीच शो छोड़ा था। लगभग दस साल तक शुभांगी ने अंगूरी भाभी के किरदार को अपनी मासूमियत और सहज अभिनय से घर-घर तक पहुंचाया। अब शिल्पा शिंदे की वापसी के साथ शो में नया मोड़ आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें