'पूरी टीम को दिल से बधाई देती हूं और...', शिल्पा शिंदे के कमेंट पर शिल्पा शिंदे ने दिया रिएक्शन

इन दिनों भाभी जी घर पर हैं 2.0 को लेकर खूब चर्चा हो रही है। करीब दस साल बाद अंगूरी भाभी के रोल में शिल्पा शिंदे की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे से शिल्पा शिंदे के एक बयान पर रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 6:32 PM
Story continues below Advertisement
एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने इस मुद्दे पर शांत और सधे हुए अंदाज में अपना रिएक्शन दिया है

इन दिनों 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' शो काफी चर्चा में हैं। करीब दस साल बाद 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे की वापसी हुई है। वहीं शो में एक्ट्रेस की वापसी से फैंस काफी एक्साईटेड है। वहीं शिल्पा शिंदे के शो में वापसी के साथ ही विवाद भी दोबारा चर्चा में आ गया है। शिल्पा शिंदे की शो में वापसी के साथ ही पुराना विवाद भी फिर से चर्चा में आ गया है। शिल्पा शिंदे की गैरमौजूदगी में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे को लेकर शिल्पा के पहले दिए गए बयानों की वजह से ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

शिल्पा के बयान पर शुभांगी ने दिया ये जवाब

फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे से शिल्पा शिंदे के उस बयान पर रिएक्शन दिया है, जिसमें शिल्पा ने कथित तौर पर उन्हें अंगूरी भाभी का किरदार निभाने को लेकर 'कॉपीकैट' कहा था। एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने इस मुद्दे पर शांत और सधे हुए अंदाज में अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, “पूरे सम्मान के साथ, इस पर मेरा कोई कमेंट नहीं है। मैं ‘2.0’ के लिए पूरी टीम को दिल से बधाई देती हूं और सभी को ढेरों शुभकामनाएं।” रिप्लेसमेंट से जुड़े सवाल पर शुभांगी का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।


पहले शुभांगी ने क्या कहा था

इससे पहले, टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी के किरदार को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा, “टेलीविजन में हमने कई बार कलाकारों का बदलाव देखा है। जो भी एक्टर किसी रोल को निभाता है, वह उस किरदार की पहले से तय आदतों और अंदाज को ही आगे बढ़ाता है। मैंने अपने करियर में कई किरदार किए हैं और पिछले 10 सालों से अंगूरी का रोल निभाते हुए जो जिम्मेदारी मुझे मिली, उसे मैंने पूरी ईमानदारी, मेहनत और सच्चाई के साथ निभाया है। साथ ही इस कैरेक्टर की पहचान को बनाए रखने की पूरी कोशिश की है।”

शिल्पा ने क्या कहा था

इससे पहले IANS को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने अपने और शुभांगी अत्रे के बीच हो रही तुलना पर प्रतिक्रिया दी थी। इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा था, “मुझे इसमें कोई तुलना नजर नहीं आती।” शिल्पा के इस बयान के बाद कई लोगों को लगा कि इसमें शो के लिए शुभांगी अत्रे के योगदान को नजरअंदाज किया गया है, जिससे ये मामला चर्चा में आ गया।

2016 में मेकर्स के साथ मतभेद के चलते शिल्पा शिंदे ने शो भाभी जी घर पर हैं छोड़ दिया था। इसके बाद शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाना शुरू किया और बहुत कम समय में इस रोल से जुड़ गईं। दर्शकों का उन्हें भरपूर प्यार मिला और माना जाता है कि इतने सालों तक शो की लोकप्रियता बनाए रखने में उनके किरदार का बड़ा योगदान रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।