Vvan New Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया जल्द ही लोककथाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म 'वन' में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक इसके अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने रिलीज की तारीख टाल दी है और नई रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। अब यह फिल्म रक्षा बंधन यानी 28 अगस्त को रिलीज हो रही है।
