Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए आमिर खान ने तीन साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए करीब 11 करोड़ का कलेक्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर का सीक्वल है। इन सबके बीच अब इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है।
बता दें कि आमिर की फिल्म को लेकर जितनी चर्चा थी, ये उस पैमाने पर खरी नहीं उतर पाई। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहसबाजी चल रही है। वहीं शनिवार को ट्विटर पर #BoycottSitaareZameenPar ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने इसे बकवास फिल्म बताते हुए बॉयकॉट करने की मांग उठा दी है। एक यूजर का कहना है, 'एकदम पैसा बर्बाद। बॉलीवुड को बॉयकॉट कर देना चाहिए। ' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, एक ने कहा, "आ मेरी दोस्त कल ये फिल्म देखकर आई और आते ही उसने जो आमिर खान को लेकर कहा है। मूवी कभी मां बाप पर शिफ्ट हो जाती हैं। कभी आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर। कभी स्पेशल चाइल्ड पर। एक रेटिंग।"
तीन साल बाद पर्दे पर आमिर खान की वापसी
बता दें कि इस फिल्म से न सिर्फ आमिर को, बल्कि उनके सभी चाहने वालों को काफी उम्मीदें थीं। हांलाकि कई लोगों ने इस फिल्म को एवरेज भी बताया है। वहीं ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए आमिर खान ने एक और अधिक जटिल विषय- डाउन सिंड्रोम और न्यूरो डाइवर्जेंस की ओर ध्यान खींचा है। इन्हें अक्सर गलत समझ लिया जाता है। 'सितारे जमीन पर' आमिर खान की 2007 की हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है, इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। ये फिल्म स्पैनिश फिल्म 'चैम्पियन्स' की रीमेक है।
पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
भारत के थिएटर्स में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने ओपनिंग डे पर 10.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अगर फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने मात्र 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब 18 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 80 से 90 करोड़ के बीच बताया जा रहा है।