Smriti Mandhana: शादी टली, स्मृति मंधाना की केबीसी स्पेशल एंट्री की चर्चा तेज

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने म्युजिशियन पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी टाल दी है। इसी वजह से उन्होंने ‘केबीसी 17’ के वर्ल्ड कप स्पेशल एपिसोड में भी हिस्सा नहीं लिया। वह टीम इंडिया की कुछ खिलाड़ियों के साथ इस खास एपिसोड में नजर आने वाली थीं, लेकिन अब यह प्लान बदल गया

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को पलाश मुच्छल से होनी थी। अब शादी टल गई है।

भारतीय महिला क्रिकेट की चमकती सितारा स्मृति मंधाना इस समय अपने फैंस को थोड़ा निराश कर रही हैं। उन्हें ‘केबीसी 17’ के वर्ल्ड कप स्पेशल एपिसोड में टीम इंडिया के साथ नजर आने की उम्मीद थी, लेकिन उनका प्लान बदल गया। म्युजिशियन पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टल गई और उनके पिता की गंभीर सेहत की वजह से स्मृति शूटिंग में शामिल नहीं हो पाईं। फैंस के लिए यह खबर चौंकाने वाली रही क्योंकि स्मृति टीम की सफलता में हमेशा अहम भूमिका निभाती रही हैं और उनका पॉपुलर होना सब जानते हैं।

हालांकि, उनके फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया और पिता की जल्दी सेहतमंद होने और स्मृति की मानसिक सेहत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस समय स्मृति अपने पिता की देखभाल में व्यस्त हैं और इसी कारण न केबीसी शूटिंग में शामिल नहीं हुई।

कौन-कौन होंगे एपिसोड में


इस एपिसोड में कई भारतीय महिला क्रिकेटर मौजूद होंगी। हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा सहित अन्य खिलाड़ी क्विज गेम खेलेंगी। लेकिन फैंस को स्मृति नहीं दिखीं। खबर सुनते ही लोग हैरान रह गए। स्मृति की पॉपुलैरिटी और टीम में अहम भूमिका के कारण ये खबर काफी चर्चा में रही।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

स्मृति के न दिखने से फैंस निराश हुए। हालांकि, कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया। लोग उनके पिता की जल्दी सेहतमंद होने और स्मृति की मानसिक सेहत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। स्मृति दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर हैं, इसलिए उनका इस एपिसोड में न होना सबको चौंका गया।

शादी टली, पिता की देखभाल बनी प्राथमिकता

स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को पलाश मुच्छल से होनी थी। अब शादी टल गई है। उनके पिता श्रीनिवास मंधाना की गंभीर सेहत की वजह से स्मृति उन्हें देखभाल करने में जुटी हैं। इसी कारण न तो केबीसी शूटिंग हुई और न ही शादी की तैयारियां।

सगाई का वीडियो हटाया, नए अपडेट का इंतजार

स्मृति ने अपनी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया। पहले उन्होंने इसे कोरियोग्राफ किए इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए ऐलान किया था। मेहंदी और हल्दी की रस्में भी शुरू हो चुकी थीं। अब सब रोक दिया गया है। फैंस बेसब्री से उनके पिता की सेहत और शादी की नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

OTT पर इस हफ्ते होगा धमाका, Stranger Things 5 से लेकर Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari तक रिलीज होगी ये फिल्में... चेक करें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।