Son of Sardaar 2 Box Office Collection day 1: अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2'....2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। 'सन ऑफ सरदार 2' आज यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं ओपनिंग डे में कैसा बिजनेस किया है।
अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है, ये अब सामने आ चुका है। सैक्निल्क के मुताबिक 5:05 बजे तक फिल्म ने 2.41 करोड़ रुपये कमाए थे। ये आंकड़े अभी आधिकारिक नहीं है, इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, जिन्हें अपडेट किया जाएगा।
अजय देवगन की फिल्म को लेकर फिल्म ज्ञानियों ने कयास लगाया था कि यह पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये से 6.75 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। लेकिन उनकी ये भविष्यवाणी गलत साबित होती दिख रही है। देखना काफी दिलचस्प होगी कि फिल्म की पहले दिन की कमाई इस प्रडिक्शन के आस-पास भी पहुंच पाती है या नहीं।
बता दें कि 13 साल पहले रिलीज 'सन ऑफ सरदार' ने पहले ही दिन 10.80 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म के दूसरा पार्ट अपनी ही फिल्म के आंकड़ो के आस-पास नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं इस साल अजय देवगन की हिट फिल्म 'रेड 2' ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करीब 100 करोड़ के बड़े बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आए हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में रवि किशन, मृणाल ठाकुर, कुब्रा सैत, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे तमाम एक्टर्स ने कॉमेडी का डोज देते दिख रहे है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। किसी को फिल्म पसंद आ रही है, तो वहीं कोई पहले पार्ट को बेस्ट बता रहा है।