Get App

Sonali Kulkarni: 'लड़किया आज भी मर रही हैं शादी करने के लिए', आमिर खान पर दिया सोनाली कुलकर्णी का बयान वायरल

Sonali Kulkarni: सोनाली कुलकर्णी ने 'दंगल' में तीन बेटियों के पिता का किरदार बेझिझक निभाने के लिए आमिर खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आमिर को अपनी उम्र की कोई परवाह नहीं है और उन्हें अपना 'हीरो' बताया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 1:40 PM
Sonali Kulkarni: 'लड़किया आज भी मर रही हैं शादी करने के लिए', आमिर खान पर दिया सोनाली कुलकर्णी का बयान वायरल
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "आमिर खान एक्सपेरिमेंट करने की मिसाल हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी में भी वह करने की हिम्मत है जो उन्होंने 'दंगल' में किया है।

Sonali Kulkarni: सोनाली कुलकर्णी ने 'भारत' फिल्म में सलमान खान की मां का रोल निभाया था, जबकि असल जिंदगी में वह बॉलीवुड के 'भाईजान' से उम्र में छोटी हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि महिलाओं को जल्दी ही उम्रदराज रोल मिलने लगते हैं, जबकि पुरुष लंबे समय तक युवा हीरो का रोल करते रहते हैं तो उन्होंने News18 Showsha को बताया कि अब समय बदल गया है और कई पुरुष एक्टर अपनी 'बड़े-से-बड़े हीरो' वाली इमेज से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने आमिर खान और सैफ अली खान का उदाहरण दिया।

उस दौर को याद करते हुए जब शादी के बाद महिलाओं को हीरोइन के रोल मिलना बंद हो जाते थे, कुलकर्णी ने कहा, "एक समय था जब हम इस बात पर चर्चा करते थे कि शादी के बाद महिलाओं को हीरोइन के रोल नहीं मिलते। क्या आजकल आप ऐसा सुनते हैं? नहीं। क्योंकि मुझे लगता है कि दर्शकों ने यह साबित कर दिया है कि जैसे हीरो शादी कर सकते हैं, वैसे ही हीरोइनें भी शादी कर सकती हैं। उनके भी बच्चे हो सकते हैं। उनकी भी अपनी फैमिली हो सकती है।"

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से दुनिया भर का कंटेंट देश में देखा जा रहा है और टैलेंट दिखाने के लिए अलग-अलग माध्यम मौजूद हैं उसे देखते हुए, "मुझे नहीं लगता कि हमारे पास यह शिकायत करने की कोई वजह है कि लड़कियों को अलग तरह के रोल मिल रहे हैं। मुझे उन लोगों पर तरस आता है जो कहते हैं कि वे सिर्फ हीरो बनना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि आज कोई भी एक्टर इतनी छोटी सोच रखता है। चाहे मेल एक्टर हो या फीमेल एक्टर वे अपने टैलेंट को आजमाना चाहते हैं।"

इसके बाद उन्होंने 'दिल चाहता है' के अपने को-स्टार्स, सैफ अली खान और आमिर खान का जिक्र किया और बताया कि कैसे वे चैलेंजिंग रोल कर रहे हैं। सोनाली ने कहा, "हमारे पास ऐसे वर्सेटाइल एक्टर्स हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी एक्टर यह कहेगा कि वह जवान दिखना चाहता है। अगर हम सैफ अली खान की बात करें तो वे उम्र के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। उन्हें एक ऐसे जवान पिता का रोल करने में कोई डर नहीं लगता जो प्यार में है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें