
Salman Khan: हिंदी सिनेमा में सफल डायरेक्टर और एक्टर की कई जोड़ी हैं, उस लिस्ट में सूरज बड़जात्या और सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी शामिल है। दोनों ने मिलकर बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, वहीं फिल्मों ने मनोरंजन भी किया है। लंबे समय से सलमान और सूरज की अगली फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं। अब इस मामले पर खुद निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने अब बड़ा खुलासा करते हुए फैंस को अच्छी खबर दी है।
सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को उनकी करियर की पहली हिट मैंने प्यार किया दी है। इस मूवी से सलमान और सूरज की जोड़ी ने 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। लंबे समय से फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या अगली फिल्म कब रिलीज करेंगे। इस मामले पर हाल ही में उन्होंने अपने इंटरव्यू में चर्चा की है और बताया ये जादू कब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।
निर्देशक ने कहा कि हम दोनों एक कहानी पर काम कर रहे हैं। सलमान को जहन में रखकर इसे लिखा जा रहा है। अब उनकी उम्र के हिसाब से स्क्रिप्ट प्लान करनी पड़ रही है, क्योंकि समय के साथ-साथ प्रेम को मैच्योर लव स्टोरी में दिखाना पड़ेगा, जोकि थोड़ा चैलेंजिंग हो रहा है। लेकिन हम दोनों ने इस मामले पर करते रहते हैं और सबकुछ ठीक रहा तो फैंस को प्रेम के रूप में सलमान की वापसी जल्द दिखेगी।
सूरज बड़जात्या ने सुपरस्टार सलमान खान संग अपनी अगली फिल्म को लेकर फैंस को ये जरूरी जानकारी दे दी है। बता दें कि सूरज इन दिनों अभिनेता आयुष्मान खुराना संग अपनी अगली मूवी के लिए तैयारियों में बिजी चल रहे हैं, जिसकी अनाउंसमेंट इस साल नवंबर में होने की उम्मीज जताई जा रही है।
फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार सलमान खान ने 10 साल पहले आई सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम धन पायो में प्रेम बनकर नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इन दोनों की सफल मूवीज की लिस्ट में मैंने प्यार किया (1989), हम आपके हैं कौन (1994), हम साथ-साथ हैं (1999), प्रेम रतन धन पायो (2015) शामिल हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।