24 फरवरी 2018 का दिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा काला अध्याय बन गया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी दिन अचानक आई खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया था कि बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 54 साल की उम्र में उनका यूं अचानक जाना न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके करोड़ों चाहने वालों के दिलों को तोड़ गया। उनकी मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि वह उस समय भी एक्टिंग में सक्रिय थीं और लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही थीं।
