टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में बड़ा उलटफेर होने वाला है। दर्शकों के चहेते कॉमेडियन सुदेश लहरी निया शर्मा के साथ जोड़ी बनाकर शो में कमबैक करने जा रहे हैं। विवियन डिसेना और ईशा सिंह की जोड़ी को वे रिप्लेस करेंगे, जो नए प्रोजेक्ट्स के चक्कर में शो छोड़ रहे हैं। यह खबर सुबह से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं।
शो के पहले दो सीजन्स में सुदेश लहरी की धमाकेदार कॉमेडी ने दर्शकों के दिल जीत लिए थे। पहले सीजन में निया शर्मा के साथ उनकी नोक-झोक वाली केमिस्ट्री सुपरहिट रही, तो दूसरे सीजन में मन्नारा चोपड़ा के साथ भी उन्होंने कमाल किया। हालांकि तीसरे सीजन की शुरुआत में उनकी गैरमौजूदगी से फैंस निराश थे, लेकिन अब मेकर्स पुरानी चमक लौटाने के लिए सुदेश को वापस बुला रहे हैं। निया के साथ उनका फिर से पेयर-अप होने से किचन में हंसी-मजाक का डबल डोज मिलेगा।
शो से कई सितारे बाहर हो चुके या हो रहे हैं। ईशा मालवीय ने पहले ही अपनी विदाई की पुष्टि कर दी है, तो विवियन डिसेना नए फिक्शन शो के लिए व्यस्त हैं। गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी भी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण जा रहे हैं। इनकी जगह अंकिता लोखंडे-विक्की जैन जैसी जोड़ियां आ सकती हैं। वर्तमान कंटेस्टेंट्स में कृशना अभिषेक-कश्मीरा शाह, एल्विश यादव, अली गोनी-जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार-सामर्थ जुरेल शामिल हैं। यह रिशफल शो के TRP को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।
'लाफ्टर शेफ्स 3' हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियोसिनेमा पर पर भी उपलब्ध है। 22 नवंबर 2025 से शुरू यह सीजन कॉमेडी और कुकिंग का अनोखा मिश्रण पेश करता है, जहां भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते हैं। सुदेश-निया की एंट्री से शो को नया रंग मिलेगा और दर्शक फिर से उसी पुराने मजा ले सकेंगे।
‘लाफ्टर शेफ्स’ का कॉन्सेप्ट ही अनोखा है इसमें सितारे किचन में जाकर खाना बनाते हैं और साथ ही कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। सुदेश लेहरी की मौजूदगी से शो में कॉमेडी का स्तर और ऊंचा होगा। निया शर्मा, जो अपनी बोल्ड पर्सनालिटी और टीवी पर हिट किरदारों के लिए मशहूर हैं, दर्शकों को एक अलग अंदाज़ में दिखाई देंगी।