टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में बड़ा उलटफेर होने वाला है। दर्शकों के चहेते कॉमेडियन सुदेश लहरी निया शर्मा के साथ जोड़ी बनाकर शो में कमबैक करने जा रहे हैं। विवियन डिसेना और ईशा सिंह की जोड़ी को वे रिप्लेस करेंगे, जो नए प्रोजेक्ट्स के चक्कर में शो छोड़ रहे हैं। यह खबर सुबह से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं।
