Sudhir Pandey: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के प्रमोशन में इग्नोर किए जाने पर सुधीर पांडे ने छोड़ा था स्टेज, अब सीनियर एक्टर ने कही दिल छू लेने वाली बात

Sudhir Pandey: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर लॉन्च पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के लेकर वेटरन एक्टर सुधीर पांडे ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने बीच इवेंट में मंच छोड़ने की वजह का खुलासा किया, जिसके बाद से चल रही अटकलों पर फुल स्टॉप लग गया है।

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 1:20 PM
सुधीर पांडे ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट कर कहा कि अपमान जैसी कोई बात नहीं थी। मैं टीम के साथ ट्रेलर लॉन्च कर रहा था और मैं वहां मौजूद रहना चाहता था। मुझे कुछ काम के चलते वहां से जाना पड़ा।

Sudhir Pandey: हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने बॉलीवुड कल्चर को फिर से निशाने पर ला दिया, जिससे यह अटकलें लगने लगीं कि सीनियर एक्टर्स की रिस्पेक्ट न करना यहां आम बात सी होती जा रही है। दरअसल अभिनेता सुधीर पांडे 'गिन्नी वेड्स सनी 2' (GWS 2) के ट्रेलर लॉन्च के बीच में ही मंच छोड़कर चले गए थे। इसकी वजह? सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार टीम उन्हें नज़रअंदाज़ कर रही थी। हालांकि, जब उनसे इस बारे में पूछा गया को उन्होंने कहा कि सच्चाई इससे कोसों दूर है।

एक्टर ने कहा कि अपमान जैसी कोई बात नहीं थी। मैं टीम के साथ ट्रेलर लॉन्च कर रहा था और मैं वहां मौजूद रहना चाहता था। मैं सबके साथ स्टेज पर गया। उससे पहले मैं पहली लाइन में बैठा हुआ था। जिसने भी यह वीडियो बनाया है, शायद उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा। जब ऐलान किया गया तो मैं सबके साथ ऊपर गया।


दिग्गज अभिनेता ने कहा कि दर्शकों को यह नहीं पता था कि उस दिन उन पर समय का कितना दबाव था। समस्या यह थी कि मुझे बहुत जल्दी थी, क्योंकि मेरे एक दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही है। इसलिए, मैं शूटिंग के बीच में ही इस ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने आया था। असल में मैंने 'गिन्नी...' के प्रोडक्शन हाउस को बता दिया था कि मैं थोड़ी जल्दी में रहूंगा। आप मुझे जो वहां से जाते हुए देखते हैं, उसका कारण यह था कि मुझे दूसरी शूटिंग पर जाना था। मुझे लगातार मैसेज आ रहे थे।

एक्टर ने कहा सुधीर का वहां मौजूद रहना टीम के लिए मायने रखता है। GWS 2 में मेरी भूमिका बहुत शानदार है और यह एक अच्छी फ़िल्म है। इसीलिए मैंने दूसरी फ़िल्म की टीम से अनुमति ली थी। मैं उन्हें इसके लिए अनुमति देने के लिए धन्यवाद देता हूं।

सुधीर पांडे ने 'बुनियाद' जैसे टीवी शो और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'तीस मार खां' जैसी फ़िल्मों में काम किया हैं। जब उनसे उनके लंबे करियर के राज़ के बारे में पूछा जाता है, तो वह बोले- इसका कोई राज़ नहीं है। मैं अपने काम के प्रति हमेशा बहुत ईमानदार रहा हूं। मैं 1976 में इस इंडस्ट्री में आया था। अब 50 साल हो चुके हैं। एक्टर ने कहा कि उनका नज़रिया हमेशा एक जैसा ही रहा है। आज 2026 में भी, मैं उसी लगन से काम करता हूं। मैं यह तो नहीं कहूंगा कि मैंने बहुत ज़्यादा काम किया, लेकिन जो भी किया, पूरी ईमानदारी से किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।