Get App

Sulakshana Pandit Death: इत्तेफाक या प्यार...जिसके प्यार में जीवनभर तरसी सुलक्षणा पंडित, उनकी पुण्यतिथि पर गई जान

Sulakshana Pandit Death: जिसकी मोहब्बत के लिए सुलक्षणा पंडित जिंदगीभर तरसती रहीं... इत्तेफाक देखिए की उसकी डेथ एनिवर्सरी वाले दिन ही एक्ट्रेस के दिल ने धड़कना बंद कर दिया। 06 नवंबर 1985 में संजीव कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं अब  06 नवंबर 2025 को सुलक्षणा पंडित के दिल ने भी हमेशा के लिए धड़कना बंद कर दिया।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 10:56 AM
Sulakshana Pandit Death: इत्तेफाक या प्यार...जिसके प्यार में जीवनभर तरसी सुलक्षणा पंडित, उनकी पुण्यतिथि पर गई जान
जिसके प्यार में जीवनभर तरसी सुलक्षणा पंडित, उनकी पुण्यतिथि पर गई जान

Sulakshana Pandit Death: दिवंगत एक्टर संजीव कुमार से बेहद प्यार करती थीं सुलक्षणा पंडित। सुलक्षणा एक ऐसे इंसान को दिल दे बैठी थीं, जो उनकी तरफ देखता तक नहीं था। एक्ट्रेस ने जब संजीव कुमार तक अपने दिल की बात पहुंचाई तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि मैं तुमसे प्यार नहीं करती हूं। इस दिन के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी।

सुलक्षणा पंडित ने पहली बार संजीव कुमार के साथ फिल्म उलझन में काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर वह एक्टर को दिल दे बैठी थीं। गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा का दिल जोर-जोर से धड़कना शुरू कर देता था। लेकिन उस वक्त संजीव कुमार का दिल किसी और के लिए धड़कता था। एक्टर का दिल हेमा मालिनी पर आया हुआ था...सच जानते हुए भी सुलक्षणा संजीव कुमार को चाहने लगीं।

सुलक्षणा को नजरअंदाज कर उस समय संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। लेकिन ड्रीम गर्ल ने संजीव के प्रपोजल को ठुकरा दिया था, क्योंकि हेमा मालिनी धर्मेंद्र को दिल दे बैठी थीं। हेमा के सादी से मना करने के बाद संजीव कुमार बुरी तरह से टूट चुके थे। वहीं उनकी और सुलक्षणा की अच्छी दोस्ती हो चुकी थी।

संजीव अपनी हर बात सुलक्षणा को बताते थे। संजीव कुमार जब हेमा मालिनी से दूर हुए तो सुलक्षणा ने खुद ही अपने प्यार का इजहार एक्टर से कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हेमा के मना करने के बाद उन्होंने सुलक्षणा के प्यार को ठुकरा दिया। संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा के पास जीने की कोई वजह ही नहीं बची थी। उन्होंने काम से लेकर बाहरी दुनिया से दूरी बना ली।

सुलक्षणा अपनी मां के साथ मुंबई के एक फ्लैट में सबसे दूर रहती थी। मां के साथ रहते हुए भी उनकी हालत दिनों दिन खराब रहती थी। एक्ट्रेस डिप्रेशन में जा चुकी थी। 1985 में जब संजीव कुमार का निधन हुआ, तो सुलक्षणा गहरे सदमे में चली गई थीं। कहते हैं सुलक्षणा अपना मानसिक तक संतुलन खो बैठीं थी।

वह किसी को पहचानती भी नहीं पाती थीं। इसका खुलासा खुद सुलक्षणा ने 1999 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। सुलक्षणा ने बताया था कि, 'संजीव के चले जाने के बाद मेरा हाल बुरा हो गया था। मैंने लगभग खुद को पूरी तरह से खत्म कर लिया था। अभी में ठीक ठाक हूं लेकिन मैं अभी भी उस सदमे से पूरी तरह से उबरी नहीं हूं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें