Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' के बाद स्टार सिंगर बने सुनील लोधी, फ्लाइट में फैंस की फरमाइश पर गाया भजन, वायरल हुआ वीडियो

Sunil Lodhi: 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म से जुड़ा हर कलाकार लोगों के दिल में बस गया है। हाल में ही इसके सिंगर सुनील लोधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फ्लाइट में भजन गाते नजर आ रहे हैं।

अपडेटेड Sep 12, 2026 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुनील ने कहा कि लता मंगेशकर के गाने सुनने और फिर अपने गांव के कार्यक्रमों में भजन गानकर उन्होंने थोड़ा बहुत सीख लिया।

Sunil Lodhi: फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी, कास्ट, भजन से लेकर हर छोटी चीज की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं। 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म 2026 की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने 5 हफ्ते में 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। रिलीज के महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में इसके शो हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म की पॉपुलैरिटी के साथ-साथ इससे जुड़े कलाकार भी स्टार बन गए हैं। सोशल मीडिया पर 'हनुमान अंश' के सिंगर का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट में 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' भजन गाते नजर आ रहे हैं।

सुनील लोधी ने फ्लाइट में गाया भजन

वायरल हुए इस लेटेस्ट वीडियो में आप सुनील लोधी को एक फ्लाइट के अंदर देख सकते हैं। यात्रियों ने फिल्म के हिट भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' के गायक सुनील लोधी को जैसे ही देखा घेर लिया। फ्लाइट में अलग ही नजारा देखने को मिला। लोगों के उनसे रिक्वेस्ट की और उन्होंने जैसे ही गाना शुरू किया तो पूरी फ्लाइट का माहौल भक्तिमय नजर आया।

फ्लाइट में गूंजी 'हनुमान अंश' की धुन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर सुनील लोधी भोपाल से मुंबई की फ्लाइट में सवार हैं। जैसे ही वहां मौजूद यात्रियों ने उन्हें देखा तो उनसे भजन गाने के लिए कहने लगे। सुनील की आवाज सुनाते ही वहां लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। हर कोई हिट भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' सुनकर खुश हो गया। ऐसे में सिंगर सुनील ने भी किसी को निराश नहीं किया और बिना आनाकानी किए गाना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत पल लोगों का दिल जीत रहा है।

लता मंगेशकर के गाने सुन सुनील लोधी ने सिखा संगीत

हाल ही में दूरदर्शन को सुनील ने इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कभी कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं मिली है। न ही उनका कोई म्यूजिक टीचर रहा है। सुनील ने कहा कि लता मंगेशकर के गाने सुनने और फिर अपने गांव के कार्यक्रमों में भजन गानकर उन्होंने थोड़ा बहुत सीख लिया। संगीत उन्हें क्लासरूम में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में मिला है। बता दें कि हनुमान अंश फिल्म 11 सितंबर को विदेश में भी रिलीज हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।