Sunjay Kapur: 'मैंने कुछ निगल लिया…' हार्ट अटैक से पहले संजय कपूर के ये थे आखिरी शब्द, जानें क्या कहा

Sunjay Kapur: संजय कपूर के ससुर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने बताया कि, संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। फिलहाल पोस्टमॉर्टम चल रहा है। जैसे ही सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, शव को भारत लाया जाएगा

अपडेटेड Jun 14, 2025 पर 9:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से पहले उनके मुंह में एक मक्खी चली गई थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। संजय कपूर ऑटो कंपनी सोना कॉमस्टार के प्रमुख थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर का निधन हार्ट अट्रैक से हुआ। लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से पहले उनके मुंह में एक मक्खी चली गई थी।

इस पूरी घटना को उनकी मौत का एक संभावित कारण माना जा रहा है। वहीं संजय कपूर के अचानक निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड के कई सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंचे और शोक जताया।

क्या थे संजय कपूर के आखिरी शब्द?


'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान उन्हें यह कहते सुना गया, "मैंने कुछ निगल लिया है" जिससे वहां मौजूद लोगों को लगा कि उन्होंने कोई कीड़ा निगल लिया है। ये संजय कपूर के आखिरी शब्द थे। बाद में रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने एक मधुमक्खी निगल ली थी। उनके दोस्त और बिजनेस पार्टनर सुहेल सेठ ने एएनआई को बताया कि, "इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के बाद संजय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।" उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक बयान में बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन इसके अलावा कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई।

कब होगा अंतिम संस्कार

संजय कपूर के ससुर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने NDTV को बताया कि, "संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने कहा, "फिलहाल पोस्टमॉर्टम चल रहा है। जैसे ही सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, शव को भारत लाया जाएगा।" रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संजय की अमेरिकी नागरिकता के कारण कुछ कानूनी प्रक्रियाएं लंबी हो सकती हैं, जिससे अंतिम संस्कार में देरी संभव है।

संजय कपूर ने की थी तीन शादियां

भारतीय बिजनेसमैन संजय कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। संजय कपूर ने कुल तीन शादियां की थी। संजय कपूर ने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। यह रिश्ता करीब दो साल चला और दोनों 2003 में अलग हो गए। साल 2003 में संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से शादी किया। साल 2016 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया। इसके बाद संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की है। प्रिया से उनका एक बेटा भी है। संजय कपूर की कुल संपत्ति करीब 1.2 अरब डॉलर यानी लगभग ₹10,300 करोड़ थी, जिससे वे देश के सबसे अमीर भारतीयों में गिने जाते थे।

Sushant Singh Rajput: 'भाई कहीं नहीं गया....', सुशांत सिंह राजपूत के डेथ एनिवर्सरी पर बहन ने किया इमोशनल पोस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।