Get App

Esha On Border 2 Teaser: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर पर ईशा ने किया कमेंट, जानें क्या कहा

Esha On Border 2 Teaser: सनी देओल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से धमाका करने वाले हैं। 16 दिसंबर को इसका टीजर रिलीज हुआ, जिसे फैंस और सेलेब्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस खास मौके पर सनी की सौतेली बहन ईशा देओल ने भी टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 4:20 PM
Esha On Border 2 Teaser: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर पर ईशा ने किया कमेंट, जानें क्या कहा
Esha On Border 2 Teaser: इस समय देओल परिवार अपने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के गहरे दुख में है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने जा रहे हैं। नए साल में उनके फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि जनवरी के पहले हफ्ते में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को विजय दिवस के खास मौके पर रिलीज किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया। दो मिनट के इस दमदार टीजर में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी दिखाए गए हैं, जो देशभक्ति और जज्बे से लबरेज होकर दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं।

टीजर में सनी देओल का स्टाइल, उनकी अदाकारी और देशभक्ति का अंदाज देखने लायक है, जिसे फैंस और बॉलीवुड सितारे दोनों ही जमकर सराह रहे हैं। बॉर्डर 2 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है और देशभक्ति के जज्बे को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का वादा करती है।

बॉर्डर 2 का दमदार टीजर

फिल्म का लगभग दो मिनट का टीजर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ को देशभक्ति के जज़्बे के साथ दिखाता है। टीजर में दिखाई देता है कि ये सितारे अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा में दुश्मन से लड़ते हैं। टीजर ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं और कई सेलेब्स ने भी इसे लाइक और शेयर किया।

ईशा देओल ने किया रिएक्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें