साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए किसी टर्निंग प्वाइंट से कम नहीं रहा। साल की शुरुआत में औरंगजेब के लुक में उन्होंने दर्शकों को चौंका दिया, और अब ‘धुरंधर’ में अपने दमदार अभिनय से बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया। अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया, और सोशल मीडिया पर उनके हर सीन की खूब चर्चा हुई। अब खबर है कि अक्षय खन्ना 29 साल बाद सनी देओल के साथ बड़े परदे पर लौटने वाले हैं। दोनों पहले 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ में नजर आए थे, और उस जोड़ी की केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के जहन में ताजा है। मीडिया और फैंस में इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता है।
