Surveen Chawla: दमदार परफॉरमेंस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री सुरवीन चावला ने एक हालिया इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड के काले सच को उजागर किया है। 'द मेल फेमिनिस्ट' को दिए हालिया इंटरव्यू में चावला ने शादी से पहले और बाद में कई बार कास्टिंग काउच का सामना करने की बात कही। उन्होंने बताया कि एक बार फिल्म को लेकर एक मीटिंग के बाद एक डायरेक्टर ने उन्हें चूमने की कोशिश की। इस घटना ने उन्हें परेशान कर दिया।
