Get App

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर के पति फहाद को ट्रोल्स ने कहा 'छपरी', एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Swara Bhaskar: रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' शो में स्वरा भास्कर और उनके पति का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने एक्ट्रेस के पति फहाद अहमद पर एक आपत्तिजनक कमेंट किया। इस कमेंट्स पर एक्ट्रेस स्वरा ने अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ा रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 7:25 PM
Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर के पति फहाद को ट्रोल्स ने कहा 'छपरी',  एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
स्वरा ने ऐसे कमेंट्स की आलोचना करते हुए इसे बेवजह की नफरत फैलाने वाला बताया

Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति फहाद अहमद के साथ एक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फहाद के खिलाफ कुछ लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट्स किए है।

इस कमेंट्स पर एक्ट्रेस स्वरा ने अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ा रिएक्शन दिया है। स्वरा ने ऐसे कमेंट्स की आलोचना करते हुए इसे बेवजह की नफरत बताया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट

स्वरा भास्कर ने पति पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स पर ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा। स्वरा भास्कर ने लिखा, "जो शख्स खुद को गौरवशाली हिंदू और अंबेडकरवादी बताता है, उसे शायद यह नहीं पता कि 'छपरी' एक जातिवादी गाली है, जिसका इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जो झोपड़ियां बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डोंगरी या किसी और जगह का रेहड़ी-पटरी वाला होना कोई गलत बात नहीं है। ऐसे लोग जो इस तरह की बात करते हैं, वे जातिवाद और भेदभाव फैला रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें