Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्वरा कह रही हैं कि सभी लोग बायसेक्शुअल होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वाइफ और सपा सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश भी बता डाला। अब एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने कुछ महीने पहले एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था। इसी पॉडकास्ट की एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर आग की तरह से फैल रही है। इस पॉडकास्ट में वे कहती हैं कि 'मेरी थ्योरी ये है कि हम सब असल में बायसेक्शुअल होते हैं। अगर इंसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए ...अपनी मर्जी से जीने दिया जाए तो हम सबका नेचर बायसेक्शुअल ही है।
स्वरा यहीं नहीं रुकी वे बोली कि लेकिन हेट्रोसेक्शुअलिटी को हमारे बीच एक आइडियल बना दिया गया है, जिसे हजारों सालों से कल्चर के तौर पर लोगों पर थोपा जाता रहा है। क्योंकि इंसान की नस्ल को आगे बढ़ाने का ये तरीका है, जिसे मान्यता प्राप्त हैं। इसलिए ये नॉर्म बन गया है। उन्होंने कहा कि मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है। हाल ही में मेरी मुलाकात डिंपल यादव से हुई थी। वो दो बार सांसद रह चुकी हैं और अब तीसरी बार भी सांसद बनी हैं। उन्होंने मुलायम सिंह जी की सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।
स्वरा भास्कर ने कहा कि 'मैंने डिंपल यादव को हमेशा अखबारों वगैरह में ही देखा था। अखिलेश जी से भी मेरी दो-तीन बार ही मुलाकात हुई है। वो बहुत अच्छे, सुलझे हुए और प्यारे इंसान लगे मुझे। लेकिन जब हाल ही में मैं डिंपल जी से मिली, तो सच कहूं, उम्मीद करती हूं कि वो ये नहीं देखेंग, लेकिन मैं तो हैरान रह गई और देखती रह गई। वह जैसे ही कमरे में आईं, मैं बस हैरान रह गई। वो बहुत गॉर्जियस हैं, बिलकुल करीना कपूर जैसी एकदम हॉट।
स्वरा भास्कर का ये बयान एक्स पर लोगों को जरा सा भी रास नहीं आया। कुछ ने एक्ट्रेस की मजाक उड़ाया तो कुछ ने कसकर खरी-खोटी सुनाई। एक ने कहा कि ‘इनका पूरी तरह से ब्रेनवॉश किया जा चुका है। इन्हें लगता है कि मर्द ही हेटेरोसेक्शुअल हो सकते हैं, मगर औरत के पास इसका हक नहीं है। स्वरा नासमझ हो चुकी हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आखिर ये ऐसा कह ही क्यों रही हैं। हम तो बाइसेक्सुअल बिल्कुल भी नहीं हैं। मुझे तो नहीं लगता है कि हेटेरोसेक्शुअल सिर्फ जनरेशन को बढ़ाने के लिए थोपा जा रहा है। क्या कह रही हो?’