बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हमेशा अपनी फिल्मों और बेबाक राय के लिए जानी जाती रही हैं, लेकिन निजी जिंदगी को उन्होंने हमेशा परदे के पीछे रखा। हाल ही में ABP लाइव को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सीक्रेट शादी और डेनिश बैडमिंटन प्लेयर पति माथियास बोए के बारे में खुलकर बात की। तापसी ने बताया कि उन्होंने 2023 के दिसंबर में कोर्ट मैरिज कर ली थी, जबकि मार्च 2024 में उदयपुर में छोटे-मोटे सेरेमनी से इसे पूरा किया। यह खुलासा फैन्स के लिए सरप्राइज था, क्योंकि पहले सोशल मीडिया पर लीक वीडियोज ही चर्चा में थे।
तापसी ने साफ कहा, 'हमने शादी को सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल दुनिया की नजरों से दूर रखना चाहती हूं। माथियास ने इस ग्लैमर की दुनिया को चुना नहीं, सिर्फ मैंने ही चुना है। करियर की सफलता-नाकामी का बोझ रिश्तों पर नहीं डालना चाहती।' 2013 से रिलेशनशिप में दोनों ने 10 साल का साथ निभाया, फिर शादी का फैसला लिया। उदयपुर की शादी सिख और क्रिश्चियन रिचुअल्स का मिक्स था । बहन शगुन पन्नू ने प्लानिंग संभाली, जो वेडिंग डिजाइनर हैं। अनुराग कश्यप, कनिका ढिल्लोंन, पावेल गुलाटी जैसे करीबी ही पहुंचे। तापसी ने कहा, 'अगर आज न बताती तो कोई न जान पाता। हमारा एनिवर्सरी पास आ रहा है'।
यह पहला मौका है जब तापसी ने पति के बारे में इतना डिटेल शेयर किया। माथियास बोए, जो रिटायर्ड बैडमिंटन स्टार हैं, ने इंडियन लीग में तापसी से मुलाकात की थी। दोनों की केमिस्ट्री मजबूत रही, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहते हैं। तापसी ने बताया कि शादी के बाद जिंदगी वैसी ही है 'मैं लगभग भूल जाती हूं कि शादीशुदा हूं।' उन्होंने वेडिंग फोटोज कहीं नहीं शेयर की और इसके पीछे वजह बताई कि 'स्क्रूटिनी से बचना चाहती हूं। मेरे अपनों को ट्रोलिंग का सामना न करना पड़े।' यह स्टैंड प्राइवेसी लवर्स के लिए इंस्पिरेशन है, जब ज्यादातर स्टार्स सोशल मीडिया पर हर मोमेंट शेयर करते हैं।
फिलहाल तापसी की फिल्म 'असी' थिएटर्स में चल रही है। फैन्स उनकी इस मैच्योरिटी की तारीफ कर रहे हैं। इस खुलासे के बाद फैन्स ने तापसी को शुभकामनाएं दीं और उनकी ईमानदारी की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि तापसी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं। शादी को लेकर उनका दृष्टिकोण आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर स्वतंत्र फैसले लेना चाहती हैं।