Jennifer Mistry: 'दिशा वकानी के सामने मेकर्स ने जोड़े हाथ...' 'दयाबेन' के शो में वापसी पर जेनिफर मिस्त्री ने किया बड़ा खुलासा

Jennifer Mistry: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से दर्शकों का एंटरटेन कर रहा है और आज भी काफी पसंद किया जाता है। पिछले कई सालों से दिशा वकानी शो में नजर नहीं आ रही है। हाल ही में शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दिशा को लेकर बड़ा खुलासा किया है

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 10:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस शो में मिसेज सोढ़ी का रोल प्ले करने वाली एक एक्ट्रेस जेनिफर मिस्ट्री बेनिवाल दिशा वकानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है

Jennifer Mistry: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले काफी समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। साल 2008 में शुरू हुआ ये शो आज भी फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं पिछले काफी समय से फैंस दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी का शो में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस की वापसी को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन पिछले 6 साल से ज्यादा वक्त से दिखाई नहीं दे रही है। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी वापसी या फिर इस शो को लेकर चुप्पी साध रखी है।

वहीं हाल ही में इस शो में मिसेज सोढ़ी का रोल प्ले करने वाली एक एक्ट्रेस जेनिफर मिस्ट्री बेनिवाल दिशा वकानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें जेनिफर मिस्ट्री पहले ही इस शो को छोड़ चुकी है। जेनिफर ने दिशा की वापसी को लेकर कई बातें कही है।

शो में वापसी के लिए मेकर्स ने जोड़े हाथ


पिंकविला से बातचीत में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया कि "जब मैं प्रेग्नेंट थीं, तब मैंने असित मोदी और उनकी टीम से हाथ जोड़कर कहा था कि उन्हें शो से रिप्लेस न किया जाए, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। वहीं अब जब मेकर्स दिशा वकानी को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह लौटने को तैयार नहीं हैं। जेनिफर ने कहा, "मैं अपनी प्रेग्नेंसी के समय हाथ जोड़ रही थी कि मुझे वापस आने दिया जाए। आज लोग दिशा के सामने वैसे ही हाथ जोड़ रहे हैं। उसकी डिलीवरी के बाद भी मेकर्स ने बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन वो नहीं आई तो नहीं आई।"

सीढ़ियां चढ़ने की इजाजत नहीं थी...

जब जेनिफर से पूछा गया कि क्या दिशा वकानी ने शो का माहौल ठीक न होने की वजह से छोड़ा था, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, "दिशा को सीधे सीढ़ियां चढ़ने की इजाजत नहीं थी, इसलिए उसके लिए स्ट्रेचर जैसी व्यवस्था की गई थी। उसे बिठाकर ऊपर ले जाया जाता था, क्योंकि शूटिंग अक्सर ऊपर किसी इंटीरियर सेट में होती थी।" जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि दिशा वकानी काफी प्राइवेट पर्सन हैं, इसलिए अगर उनकी मेकर्स से कोई अनबन हुई भी हो तो बाहर वालों को शायद पता न चले। उन्होंने यह भी बताया कि दिशा हमेशा से शादी कर परिवार के साथ घर पर रहना चाहती थीं।

इन कलाकारों ने छोड़ा शो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 17 सालों से एंटरटेन का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, बीते कुछ सालों में शो के कई जाने-पहचाने चेहरे इसे अलविदा कह चुके हैं। इसमें दिशा वकानी, झील मेहता, भाव्या गांधी, शैलेश लोढ़ा, राज अनादकट, पलक सिंधवानी, गुरुचरण सिंह और नेहा मेहता जैसे कलाकारों ने इस शो को अलविदा कह दिया है।

Avatar 3 Trailer: पेंडोरा की जादुई दुनिया में एक बार फिर लौटने को हो जाइए तैयार, ट्रेलर में दिखा ये खतरनाक विलेन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।