Get App

Tanvi Gadkari: कौन हैं तन्वी गडकरी? वानखेड़े में सूर्यकुमार यादव के शॉट पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Tanvi Gadkari: 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम अमेरिका मैच के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ रही एक युवती स्टैंड्स में जोश के साथ डांस करती दिखी। इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और लड़की सुर्खियों में आ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 1:23 PM
Tanvi Gadkari: कौन हैं तन्वी गडकरी? वानखेड़े में सूर्यकुमार यादव के शॉट पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
Tanvi Gadkari: तन्वी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 3.20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां चंद सेकंड का वीडियो भी किसी की किस्मत बदल सकता है। यहां न तो बड़े नाम की जरूरत होती है और न ही किसी भारी प्रमोशन की—बस एक सही पल और कैमरे की नजर काफी होती है। पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर ऐसे ही कई चेहरे उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने रातों-रात लोगों का ध्यान खींचा है। अब इसी लिस्ट में एक नया नाम तेजी से जुड़ गया है, जो हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह नाम है तन्वी गडकरी, जिनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

बीते दो दिनों में उनका वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोग उनके बारे में जानने के लिए गूगल और सोशल मीडिया खंगालने लगे। अचानक मिली इस पॉपुलैरिटी ने तन्वी को सुर्खियों में ला खड़ा किया है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह चेहरा किस कहानी का हिस्सा है।

वानखेड़े स्टेडियम से वायरल हुई तन्वी

शनिवार, 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान तन्वी गडकरी कैमरे में कैद हो गईं। टीम इंडिया की जर्सी पहनकर स्टैंड्स में बैठी तन्वी का एनर्जेटिक डांस देखते ही देखते वायरल हो गया और रातों-रात वह चर्चा का विषय बन गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें